एसबीसी-एमबीसी के लिए आरक्षित पदों पर नियुक्ति पर रोक, सरकार से मांगा जवाब
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 का मामला
जयपुर |हाईकोर्ट ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 में एसबीसी (स्पेशल बैकवर्ड कास्ट) व एमबीसी (मोर बैकवर्ड कास्ट) कोटे के पदों पर नियुक्ति पर रोक लगाते हुए मामले में आरपीएससी व राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायाधीश वीएस सिराधना ने यह अंतरिम निर्देश बलवीर गोचर की याचिका पर दिया। अधिवक्ता आरपी सैनी ने बताया कि आरपीएससी ने 13 जुलाई 2016 को द्वितीय श्रेणी शिक्षक के संस्कृत सहित सात विषयों में भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी। इस भर्ती में एसबीसी व एमबीसी कोटे के लिए भी पदों को आरक्षित किया गया। लेकिन राज्य सरकार ने द्वितीय श्रेणी की कट ऑफ नहीं निकाली व एसबीसी व एमबीसी कोटे के लिए आरक्षित पदों को भी सामान्य अभ्यर्थियों से भरा जा रहा है। जबकि एमबीसी को अब राज्य सरकार ने आरक्षण दे दिया है। इसलिए उनके लिए आरक्षित पदों को सामान्य अभ्यर्थियों से नहीं भरा जा सकता। इसलिए एसबीसी-एमबीसी के लिए आरक्षित पदों को सामान्य अभ्यर्थियों से भरने पर रोक लगाई जाए। अदालत ने मामले में राज्य सरकार व आरपीएससी से जवाब मांगते हुए एसबीसी-एमबीसी कोटे के लिए आरक्षित पदों पर नियुक्ति पर राेक लगा दी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से