जोधपुर | जेएनवीयू की सिंडिकेट की बैठक को बुधवार को अचानक स्थगित कर दिया
गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि
कारण विधानसभा का समय बढ़ना बताया जा रहा है। वहीं पूर्व में कुछ सदस्य
बैठक में आने में असमर्थता भी जता चुके हैं।
यह बैठक गुरुवार को होने वाली
थी अब ये बैठक 11 मार्च को होगी। इसका एजेंडा 22 फरवरी को जारी किया गया
था। जेएनवीयू प्रशासन का कहना है कि सदस्यों को स्पीड पोस्ट से एजेंडा भेज
दिया गया। दो सदस्य विधायकों का कहना है, कि उन्हें एजेंडा नहीं मिला, वे
बैठक में शामिल होने में असमर्थ हैं। विवि यह दावा कर रहा है कि दस्तावेज
के अनुसार उनके पास एजेंडा पहुंच भी गया, अब वे नहीं आ रहे इसका कारण कुछ
और ही है। सरकार के प्रतिनिधि कैलाश भसीन ने भी बैठक में आने में असमर्थता
व्यक्त की है। गौरतलब है कि सिंडिकेट की इस बैठक में कला संकाय के दो
विभागों में शिक्षक भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार की अनुशंसाओं के बंद
लिफाफे खोले जाने हैं। दोनों विधायक सदस्यों और प्रो. गुप्ता भर्ती
प्रक्रिया को लेकर पूर्व में विरोध दर्ज करवा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को
राजस्थान हाईकोर्ट में शिक्षक भर्ती के साक्षात्कार को चुनौती देने वाली
हेमलता चौधरी ने कुलपति प्रो. आरपी सिंह व कुलसचिव प्रो. पीके शर्मा को
पत्र भेजकर साक्षात्कार को असंवैधानिक बताते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को
रोकने की मांग की है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से