बीकानेर। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी
भर्ती 2016 (संशोधित) के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र (नोन टीएसपी एरिया) के
लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के वर्गवार कट ऑफ माक्र्स
शनिवार को जारी किए गए।
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पीसी किशन ने बताया कि राजस्थान प्राथमिक और
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) गैर अनुसूचित
क्षेत्र के विज्ञापित पदों की संख्या तक अभ्यर्थियों की ओर से ऑन लाइन भरे
गए आरटीईटी 2011/आरटीईटी 2012/आरईईटी 2015 के अधिकतम प्राप्तांक प्रतिशत का
70 प्रतिशत एवं स्नातक परीक्षा के कुल प्राप्तांक प्रतिशत का 30 प्रतिशत
लेकर कुल 100 प्रतिशत के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए वर्गवार कट ऑफ
मार्क्स जारी किए गए हैं। जो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: लो फ्लोर बस ड्राइवर ने यात्रियों से की जमकर गाली गलौज, महिलाएं हुई शर्मसार, देखें वीडियो
निदेशक ने बताया कि द्वितीय स्तर पर हिन्दी विषय में 100 पदों के लिए,
अंग्रेजी में 4 हजार 768 पदों, विज्ञान/गणित में 927 पदों पर, विशेष शिक्षक
के 78 सहित कुल 5 हजार 873 पदों के लिए कट ऑफ माक्र्स जारी किए गए हैं।
दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची व जिला आवंटन
की सूची अलग से विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह परिणाम उच्च
न्यायालय जोधपुर व जयपुर में विभिन्न विषयक लम्बित प्रकरणों के अंतिम निर्णय और राज्य सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अनुसार रहेगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर