जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 लेवल-2 (संशोधित) की मेरिट में अयोग्य अभ्यर्थियों के शामिल होने को लेकर शिक्षा विभाग घिर गया है। कांग्रेस और बेरोजगारों ने इस मामले पर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार हर भर्ती को लटकाने का काम करती है।
वह बेरोजगारों को केवल हवाई सपने दिखाती है, लेकिन उनके हित में कोई काम नहीं करती। जबकि बेरोजगारों ने इसे अन्याय बताया है और इसके लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। जानिए और इस बारे में ...
- इस भर्ती की मेरिट में रीट या आरटेट में 60 फीसदी से कम अंक वाले भी मेरिट में आ गए। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। यही नहीं अभ्यर्थियों का चयन दो से तीन विषयों में हो गया। यह भी संभव नहीं है।
इनका कहना है...
- भाजपा सरकार ने या तो भर्तियों को अटकाने का काम किया है या फिर इनमें धांधली करने का। विधानसभा की भर्ती में भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। अब तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में अयोग्य अभ्यर्थियों के चयन से साफ हो गया है कि यह सरकार बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
- सरकार चाहती ही नहीं है कि कोई भी भर्ती पूरी हो और बेरोजगारों को राहत मिल सके। - अर्चना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
- शिक्षा विभाग के सिस्टम की गड़बड़ी के कारण हजारों अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है। इसका खामियाजा उन अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ेगा जो योग्य होते हुए भी मेरिट में शामिल नहीं हो सके। भर्ती फिर से कोर्ट में अटकेगी। हम इसको कोर्ट में चुनौती देंगे। - दीपेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, राजस्थान बेरोजगार संघ
- अयोग्य अभ्यर्थियों के चयन से साफ हो गया है कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के साथ अपलोड की गई अंकतालिकाओं को देखा तक नहीं है। शिक्षक भर्ती में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। - उपेन यादव, अध्यक्ष, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!