अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन आज पाली में - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 18 December 2017

अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन आज पाली में

सोजत | 7वेंवेतन आयोग को 1 जनवरी 2016 से लागू करने छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों जैसी पांच सूत्री मांगों को लेकर रविवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर सामंत कमेटी की सिफारिशों की होली जलाकर सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह जैतावत ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य संभाग संगठन मंत्री गोपालसिंह राव की उपस्थिति में सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन होगा। इसके अलावा सोजत ब्लॉक में पीडी मद में कार्यरत शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे भी उनको आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वेतन को लेकर भी जिला मुख्यालय के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों में सभाध्यक्ष मिश्रीलाल सांखला, दिलीपसिंह बगड़ी, रतनलाल अटबड़ा, रणजीतसिंह, जोगेंद्र बंजारा, राजीव सियाट आदि जुटे हुए हैं।



निमाज| प्रदेशनेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के तीसरे चरण में रविवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पाली के बाहर सदबुद्घि यज्ञ में जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिक्षक आहुति देने जाएंगे। यह जानकारी जैतारण उपशाखा अध्यक्ष श्याम तोलंबिया ने दी।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved