शिक्षक भर्ती 2013 में लेवल द्वितीय की सूची 28 को होगी जारी, 12 अभ्यर्थी मायूस - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 25 November 2017

शिक्षक भर्ती 2013 में लेवल द्वितीय की सूची 28 को होगी जारी, 12 अभ्यर्थी मायूस

शिक्षक भर्ती 2013 में लेवल द्वितीय का मामला अब मंगलवार तक टल गया है। प्रशासन पूरे मामले में शुक्रवार को आराम के मूड में दिखा। वहीं पूरा काम अब एसीईओ और एडीएम के भरोसे रखा गया है।
इस कारण शनिवार और रविवार दो दिन अवकाश होने के कारण सोमवार को पुन: लिस्ट बनाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद अब मंगलवार को लेवल द्वितीय की लिस्ट जारी होगी।

पिछले डेढ़ माह से चल रहे आंदोलन में गुरुवार को लेवल प्रथम की लिस्ट जारी कर दी गई। इसके बाद करीब सभी वर्गों में लिस्ट को लेकर संतोषप्रद रहा। वहीं एक वर्ग में लिस्ट को लेकर आपत्ति होने के बाद पुन: उसमें संशोधन का कार्य शुक्रवार को किया गया। इसके लिए उदयपुर जिला परिषद टीम से मार्गदर्शन लिया गया।

वहीं लेवल प्रथम में एक वर्ग में संशोधित लिस्ट जारी होने की संभावना है। इसके बाद लेवल द्वितीय के लिए लिस्ट पर काम किया जाएगा, जो सोमवार को शुरू होगा। इससे मंगलवार तक द्वितीय लेवल की लिस्ट प्रकाशित होगी।

शिक्षक भर्ती 2013 में लेवल सैकंड के अभ्यर्थी लिस्ट के इंतजार में कलेक्टर से मिलने जाते हुए।

अब भी 24 पद रिक्त रहेंगे

{कोर्ट के आदेश पर 6 1 पदों पर लिस्ट बनानी थी। इसमें लेवल प्रथम 49 और लेवल द्वितीय के 12 पदों के आदेश थे।

{ सीईओ की लापरवाही से पदों की संख्या 85 तक पहुंच गई। ऐसे में गुरुवार को 49 पदों की लिस्ट निकाली गई थी। इसके बाद कुल 36 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में लेवल द्वितीय के 12 पदों की चर्चा क्यों की जा रही है।

{ लेवल द्वितीय की लिस्ट निकलने के बाद 24 पद फिर भी रिक्त रहेंगे।

25 महिलाओं को अब भी इंतजार

वंचितअभ्यर्थियों में एक धड़ा 25 महिलाओं का है। पुरुष वर्ग की लिस्ट में महिलाओं का नाम आने के बाद 25 महिलाएं पुरुष वर्ग में प्रवेशित हो गई थी। ये सारी लापरवाही सीईओ परशुराम धानका की ओर से की गई थी। पुरुषों ने लिस्ट में महिलाओं का नाम आने के बाद कोर्ट ने 25 महिलाओं के नाम निकालने के आदेश दिए थे। इसके बाद 25 महिलाओं ने कोर्ट में शरण ली थी। इसे कोर्ट ने उन्हें भी नियुक्ति का लाभ देने के निर्देश दिए थे। अभी यह मामला विधि विभाग के पास अटका पड़ा है।

2016 के शिक्षकों की नियुक्ति आज से

शिक्षकभर्ती 2016 के लेवल द्वितीय के 505 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति शनिवार को डाइट परिसर में शुरू होगी। डीईओ प्रारंभिक मणिलाल छगण ने बताया कि दो दिवसीय काउंसलिंग में शाला दर्पण पोर्टल की रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इसमें काउंसलिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। वहीं रविवार को शेष रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved