Advertisement

प्राध्यापक अंग्रेजी का परिणाम फिर आंशिक संशोधित

अजमेर | राजस्थानलोकसेवा आयोग ने प्राध्यापक-अंग्रेजी (छात्र संस्थाएं)(स्कूल शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2015 का 29 मई 2017 को घोषित परिणाम को गुरुवार को पुन: आंशिक रूप से संशोधित किया है।
आरपीएससी ने इस संबंध में वेबसाइट पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार प्राध्यापक-अंग्रेजी (छात्र संस्थाएं) (स्कूल शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2015 का पूर्व घोषित परिणाम 29 मई 2017 के क्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

1.परिणाम29 मई 2017 के नोट बिंदु संख्या 2 एवं 3 पर वर्णित रोल नंबर के अभ्यर्थियों को चयनित घोषित करते हुए उनके रोल नंबर के सम्मुख अंकित मेरिट क्रमांक आवंटित किए गए हैं।

रोलनंबर मय मेरिट क्रमांक : 100738(433) 143601 (838) 146759 (570) 200994 (65) 225476 (449) 308641 (435) 309212 (795) 427970 (119) 442946 (403) 500679 (510) 501306 (201) 511254 (530) 540334 (135)

2.संशोधनके फलस्वरूप अभ्यर्थियों के परिवर्तित मेरिट क्रमांक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

1. सामान्य वर्ग में चयनित अभ्यर्थी जो पूर्व में एस.बी.सी. वर्ग में चयनित थे, उनके रोल नंबर मय मेरिट क्रमांक निम्नानुसार है:- 100738 (433) 308641 (435)

2. ओ.बी.सी. वर्ग में चयनित अभ्यर्थी जो पूर्व में एस.बी.सी. वर्ग में चयनित थे, उनके रोल नंबर मय मेरिट क्रमांक निम्नानुसार है:-

क्र.सं.रोल नंबर मेरिट क्रमांक : 225476(449) 500679 (510) 511254 (530) 146759(570) 309212 (795)143601 (838)

3.संशोधितपरिणाम में अचयनित एस.बी.सी. वर्ग के अभ्यर्थी जो पूर्व में एस.बी.सी. में चयनित थे, उन 35 अभ्यर्थियों की सूची कार्मिक विभाग के आदेश 22 मई 2017 के अनुसरण में राज्य सरकार को अस्थाई नियुक्ति हेतु भिजवाई जाएगी। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

4.कार्मिकविभाग के 22 मई 2017 के आदेश के अनुसार बिंदु संख्या 1, 2 एवं 3 में अंकित रोल नंबर के अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील संख्या 1464-1466/2017, राजस्थान राज्य अन्य बनाम कैप्टन गुरविंदर सिंह अन्य में पारित अंतरिम आदेश 09 मई 2017 की अनुपालना में अस्थायी नियुक्ति दी जानी है। अत: बिंदु संख्या 1 एवं 2 में अंकित रोल नंबर के अभ्यर्थियों के आवंटित मेरिट नंबर के पदों को मूल परिणाम में रिक्त माने जाएंगे।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts