Advertisement

स्थायीकरण से वंचित शिक्षक अब लेंगे कोर्ट की शरण

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ की रविवार को सुखाड़िया समाधि पर बैठक हुई जिसमें 2012 के नियुक्त स्थायीकरण से वंचित शिक्षकों ने भाग लिया। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि 2009 से 2011 के बेच में रनिंग बीएड और एसटीसी कर रहे छात्रों के लिए 2012 की पंचायती राज की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए शिथिलता दी गई थी। वह शिथिलता केवल उनके लिए सरकार ने दी थी।
उसके बाद उनका चयन 2012 भर्ती में हो गया था। अब चार साल से ज्यादा की सेवा के बाद भी उनका स्थायीकरण नहीं किया जा रहा है। बैठक में सभी शिक्षकों ने तय किया कि स्थायीकरण और बकाया एरियर के लिए न्यायालय की शरण लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष नवीन व्यास, सतीश जैन आदि शामिल थे। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts