अटकी भर्तियों से अधर में 15 लाख बेरोजगारों का भविष्य - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 29 March 2017

अटकी भर्तियों से अधर में 15 लाख बेरोजगारों का भविष्य

सीकर . राजस्थान के युवा परेशान हैं। परेशानी का सबसे बड़ा कारण है नौकरी। युवा सरकारी नौकरियों के लिए दिन-रात एक कर मेहनत कर रहे हैं, आर्थिक तंगी के बावजूद कोचिंगों में पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन कभी परीक्षा समय पर नहीं हो रही है तो कभी परिणाम।
परीक्षा और परिणाम भी समय पर आ गए तो नौकरी नहीं मिल रही। खामियों के कारण भर्ती कहीं कोर्ट में अटक रही है तो कहीं प्रशासनिक व तकनीकी कारणों से नौकरियां नहीं मिल रही। इस कारण करीब 15 लाख विद्यार्थी परेशान हैं।
पटवार भर्ती : राजस्थान अधीनस्थ एवं सेवा चयन बोर्ड की ओर से 4400 पदों के लिए पटवारी की भर्ती निकाली गई।13 फरवरी 2016 को प्री परीक्षा हुई। परीक्षा में करीब 6 लाख 45 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। परिणाम जारी हो गया। 24 दिसम्बर 2016 को मुख्य परीक्षा हो गई, लेकिन परिणाम जारी नहीं किया जा रहा।
ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव व छात्रावास अधीक्षक : राजस्थान अधीनस्थ एवं सेवा चयन बोर्ड की ओर से 18 दिसम्बर 2016 को ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव तथा छात्रावास अधीक्षक के 3648 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा में करीब चार लाख 64 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। कई माह हो गए, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ।
प्रयोगशाला सहायक और पुस्तकालय सहायक : राजस्थान अधीनस्थ एवं सेवा चयन बोर्ड की ओर से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा 13 नवम्बर 2016 को आयोजित की गई। करीब 1896 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ। प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा में करीब एक लाख 97 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। पुस्तकालय सहायक के 562 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम भी जारी नहीं किया गया है।
रीट/ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से वर्ष 7 फरवरी 2016 को रीट की परीक्षा का आयोजन किया गया। 15 हजार पदों के लिए हुई परीक्षा में 8 लाख 75 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। परिणाम आ गया, लेकिन नियुक्ति नहीं हो रही। वहीं जिला परिषद के माध्यम से वर्ष 2012 में आयोजित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में अनेक विद्यार्थी वंचित रह गए थे, कोर्ट के आदेश के बावजूद उनको नियुक्ति नहीं दी जा रही। फरवरी 16 के बाद रीट का आयोजन भी नहीं किया जा रहा।
व्याख्याता भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल व्याख्याता के 9000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 से 27 जुलाई 2016 को किया गया। परिणाम भी जारी हो गया। बीकानेर में अनेक विषयों की काउंसलिंग हो गई, लेकिन उसके बाद प्रक्रिया अटक गई। संस्कृत सहित अनेक विषयों के हजारों विद्यार्थी प्रक्रिया आगे शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved