अजमेर|शिक्षा राज्यमंत्रीप्राे. वासुदेव देवनानी ने प्रदेश के 10 हजार 700 शिक्षकों को दिवाली पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन शिक्षकों को थर्ड ग्रेड से सैकंड ग्रेड में पदोन्नत किया गया है।
जल्द ही काउंसलिंग के जरिए इन्हें नियुक्ति दी जाएगी। तृतीय श्रेणी के
शिक्षकों को लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार था।
इससे पहले अब तक 86 हजार शिक्षकों को पदोन्नत किया जा चुका है, इन्हें मिलाकर अब एक लाख के करीब शिक्षक पदोन्नत हो चुके हैं। शिक्षा विभाग ने पदोन्नति किए जाने का रिकॉर्ड कायम कर देश में पहला राज्य बन गया है, जहां एक ही साल में एक लाख शिक्षकों को पदोन्नत कर दिया हो। देवनानी ने बताया कि थर्ड से सैकंड ग्रेड में पदोन्नति के लिए गुरुवार को डीपीसी की गई है। पदोन्नत किए गए इन शिक्षकों को जल्द ही पारदर्शिता अपनाते हुए काउंसलिंग के जरिए नियुक्ति दे दी जाएगी। इनकी पदोन्नति से प्रदेश के माध्यमिक सीनियर स्कूलों में रिक्त पड़े सैकंड ग्रेड के विषय अध्यापकों के पद भर सकेंगे। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी ने इस पदोन्नति पर खुशी जाहिर की है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment