Advertisement

RAS 2016 : आरएएस 2016 के पदों का वर्गवार वर्गीकरण जारी

राज्यसेवा के 334 व अधीनस्थ सेवा के 391 पद कुल 725 पद
अजमेर|आरपीएससीकी ओर से आरएएस 2016 के पदों का वर्गवार वर्गीकरण गुरुवार को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह विवरण जारी किया है। इस वर्ष 28 अप्रैल को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा,2016 की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

आयोग द्वारा कुल 725 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया जारी है। अब कार्मिक(क-4/2)विभाग ने सेवा वार पदों का वर्गवार वर्गीकरण वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इन 725 पदों में राज्य सेवा के कुल 334 पद हैं और अधीनस्थ सेवा के 391 पद हैं। आयोग ने इन सभी पदों में सामान्य वर्ग,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग,विशेष पिछड़ा वर्ग और क्षैतिज आरक्षण में नि:शक्तजन एवं अराजपत्रित कर्मचारी का विवरण अलग-अलग जारी किया है।
अधीनस्थ सेवा
तहसीलदारसेवा 194,तहसीलदार सेवा टीएसपी क्षेत्र 16,आबकारी अधीनस्थ सेवा 19,उद्योग सेवा 6,खाद्य एवं नागरिक रसद अधी.सेवा 118,खाद्य एवं नागरिक रसद टीएसपी अधी.सेवा 13,सामा.न्याय अधि.अधी.सेवा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी 8,सामाजिक न्याय अधिकारिता अधी.सेवा एवं जिला परिवीक्षा सह समाज कल्याण अधिकारी 17,कुल 391 पद।
राज्य सेवा के पदों का विवरण
प्रशासनिकसेवा 88,पुलिस सेवा 67,लेखा सेवा 37,सहकारी सेवा 9,नियोजन सेवा 1,कारागार सेवा 3,बीमा सेवा 4,खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 15,महिला एवं बाल विकास सेवा 10,कुल334
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts