जो दिल के करीब हो, वही जिंदगी का लक्ष्य है - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 19 August 2016

जो दिल के करीब हो, वही जिंदगी का लक्ष्य है

विद्यार्थियों को ऐसा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, जो आपके दिल के करीब हो। जिसके लिए आप पूरी तरह समर्पित हों और उसे पाने के लिए सहज हों। छात्र को सबसे पहली सफलता तभी मिल जाती है, जब वो अपना पसंदीदा लक्ष्य तय कर लेता है।
इसके बाद जरूरत पड़ती है, उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना बनाने की।
आप अपना लक्ष्य कैसे हासिल कर सकते हैं, इस पर मंथन करें और योजनाएं बनाएं। योजनाओं को दो हिस्सों में बांट सकते हैं। पहली बड़ी योजना और दूसरी छोटी योजना। बड़ी योजना एक से दो महीने की बनाएं। जैसे हमें एक महीने में चार चेप्टर की ढंग से समझने हैं। इसके लिए मुझे क्या करना होगा। इस पर विचार करें।
अब इस बड़ी योजना को छोटी-छोटी योजनाओं में बांट लें। इन छोटी योजनाओं में आप रोजना तीन से पांच घंटे की पढ़ाई की योजना बनाएं। इन घंटों का चयन आप अपने लक्ष्य और पढ़ाई के पसंदीदा समय के मुताबिक कर सकते हैं। आईआईटी जेईई में सफलता हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। सभी विद्यार्थी चाहते हैं कि वह आईआईटी के टॉपर बनें, लेकिन यह अंतिम बिंदु है। इस दौरान आपको काफी संघर्ष करना होगा।
इस दौरान आपको मंथली टेस्ट की कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। इस टेस्ट में आपके अंक कम या ज्यादा आ सकते हैं। यदि आपने अपेक्षानुसार अंक प्राप्त किए हैं तो इसका आनंद लीजिए और खुशी मनाइए। यदि अंक कम प्राप्त होते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि पता करिए कि आपसे कहां गलतियां हुईं और उन्हें दूर करने में जुट जाइए।
पढ़ाई की सफलता के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ भी रहें। इसके लिए रोजाना योग, व्यायाम कीजिए। हमेशा जल्दी उठकर घूमें। इससे आप आंतरिक और बाह्य दोनों तरह से सशक्त हो जाते हैं। एक अध्याय समाप्त होने के बाद संक्षिप्त नोट्स बनाएं।
अपने आप से करें स्पर्धा
लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपके भीतर जीत की भूख जरूरी है। इन्हें इस तरीके से व्यवस्थित कीजिए कि पढऩे में आसानी हो। इसके पश्चात सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने पाठ्यक्रम को समय-समय पर दोहराते रहें। विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए केवल अपने आप से स्पर्धा करें। आईआईटी जेईई एक लंबी यात्रा के समान है। इसलिए आप इस यात्रा का आनंद लीजिए। जैसे-जैसे लक्ष्य की ओर बढ़ते जाएं, योजनाओं को कठिन संघर्ष के लिए संशोधित करते जाइए।
-पंकज जोशी, निदेशक वाइब्रेंट एकेडमी
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved