गुणात्मक शिक्षा को मिले बढ़ावा - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 7 October 2015

गुणात्मक शिक्षा को मिले बढ़ावा

बीकानेर।विभिन्न शिक्षक संगठनों के चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को सम्पन्न हुए। इस दौरान श्ौक्षिक स्थिति पर चर्चा की गई। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश पाल थे। अध्यक्षता गोपीकिशन खत्री ने की।

मुख्य वक्ता कन्हैयालाल राठौर थे। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संघ की जिलास्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुनील कुमार चावला केअनुसार इसमें त्रिलोकचंद जिलाध्यक्ष, रामलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जाकिर हुसैन उपाध्यक्ष, सतीश मिbा मंत्री, विनय त्रिपाठी कोष्ााध्यक्ष, रीता तनेजा महिला मंत्री एवं श्ौलेन्द्रयादव संगठन मंत्री बनाए गए। राजस्थान शिक्षक संघ युनाइटेड एवं राजस्थान शिक्षक संघ (डी) के सम्मेलन को राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने संबोधित किया।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के जिला शाखा के चुनाव वीरेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुए। कार्यकारिणी में पदमनाथ सिद्ध सभाध्यक्ष, उदयनारायण सिंह अध्यक्ष, नरेन्द्र अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज कश्यप मंत्री, शालिनी शर्मा महिला मंत्री व भागीरथ मेघवाल कोष्ााध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके साथ तीन उपाध्यक्ष भी बनाए गए।
राजस्थान शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर मंथन हुआ। प्रवक्ता गुरचरण सिंह मान ने बताया कि इसकी अध्यक्षता भगवानी चौधरी ने की। पृथ्वी लेघा, यतीश वर्मा, संजय पुरोहित, मो.इलियास जाइया, श्रवण पुरोहित आदि ने विचार रखे। राजस्थान वाणिज्य शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी शिक्षक सम्मेलन का बहिष्कार किया। प्रदेश महामंत्री आनंद पारीक के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने उपनिदेशक कार्यालय में मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया।
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के सम्मेलन के समापन के बाद उपनिदेशक (माशि) कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया एवं प्रदर्शन किया। धरने को केसरीचंद जनागल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बारूपाल, जिलाध्यक्ष आदि ने सबोधित किया।
बाद में माशि निदेशक को ज्ञापन दिया। संगठन ने आरोप लगाया कि उप निदेशक कार्यालय में उपस्थित थे लेकिन उन्होंने वार्ता करने से मना कर दिया। शिक्षकों ने मांगों को लेकर धरना जारी रखने का निर्णय किया। राजस्थान शरीरिक शिक्षक संघ का सम्मेलन राउप्रावि चौतीना कुआं में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष मुख्त्यार अली के अनुसार इसमें सेवानिवत्त शारीरिक शिक्षकों का सम्मान किया गया। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ के सम्मेलन में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
राजस्थान राज्य द्वितीय श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री ओमप्रकाश पूनिया ने यह जानकारी दी।
शिक्षक की भूमिका विकास में महत्वपूर्ण
श्रीडूंगरगढ़. यहां नानू देवी चाण्डक सरस्वती विद्या मन्दिर में शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन का समापन मंगलवार को हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अथिति सहायक उपनिदेशक चन्द्रशेखर हर्ष ने शिक्षकों को शैक्षिक कौशल से वर्चस्व स्थापित करने की बात कही। विभाग संगठन मंत्री सुरेश व्यास, प्रदेश मंत्री रवि आचार्य, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई व तहसील अध्यक्ष अनिल सोनी ने शिक्षा व शिक्षक हित में विचार रखे। अध्यक्षता लूणकरनसर पंचायत समिति सदस्य डालूराम ने की।
शक्तिप्रसन अध्यक्ष व अशोक जिला मंत्री
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) का सम्मेलन राजकीय सादुल उमा विद्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मोहन सियाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि माशि निदेशक सुवालाल थे। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें शक्तिप्रसन बीठू अध्यक्ष एवं अशोक चौधरी मंत्री व कौशलकुमार पंवार मुख्य संरक्षक मनोनीत किए गए।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC
Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved