निकलने वाली है पटवारी भर्ती, हो जाएं तैयार - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 24 September 2015

निकलने वाली है पटवारी भर्ती, हो जाएं तैयार

अजमेर। पटवारियों के 2200 पदों के लिए तीन वर्ष से अटकी भर्ती प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजस्व मंडल प्रशासन ने सोमवार को पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए अर्थना अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भेज दी है। चयन बोर्ड अब शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। पहले चरण में भर्ती का श्रेणी व वर्गवार विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने में अभी दो से तीन माह और लग सकते हैं।
निबंधक सी. आर. मीणा के अनुसार राजस्व मंडल ने प्रदेश के सभी जिलों से वर्गवार रिक्तियां मंगवाई थीं। उन रिक्तियों को 2200 पदों के अनुपात में वर्गवार व श्रेणीवार रिक्तियां भेज दी हैं। इससे पूर्व सरकार ने 1400 पद स्वीकृत किए थे लेकिन बाद में रिक्त पदों व कामकाज प्रभावित होने के चलते सरकार ने 17 जून 2015 को पदों की संख्या बढ़ा कर 2200 कर दी।
हालाकि इन पदों को भरने के बाद भी करीब 2500 पद रिक्त रह जाएंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में पटवारी पद के लिए सरकार ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इसकी परीक्षा वर्ष 2013 में हुई थी। इसमें करीब 2250 पदों पर भर्ती की गई थी। उसके बाद से ही भर्ती अटकी हुई थी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved