प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त
बीकानेर |माध्यमिक शिक्षाविभाग में वर्ष 2015-16 की डीपीसी के तहत व्याख्याताओं से प्राचार्य बने कार्मिकों के तबादले निरस्त किए गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुवालाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है कि व्याख्याताओं से प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए कार्मिकों के पदस्थापन की प्रक्रिया चल रही है।
वहीं विद्यालयवार स्वीकृत स्टाफिंग पैटर्न में पद अधिशेष होने पर 15 और 18 जुलाई को आदेश जारी कर व्याख्याताओं का समायोजन एवं स्थानांतरण अन्य स्कूलों में किया गया है। ऐसे कार्यरत व्याख्याता जिनका प्राचार्य पद पर पदोन्नति सूची में नाम शामिल है एवं उपरोक्त आदेशों से उन्हें व्याख्याता पद पर अन्य स्कूलों में समायोजित एवं स्थानांतरित किया गया है तो संबंधित संस्था प्रधान पदोन्नति आदेश के अनुरूप ही कार्मिक को प्राचार्य पद के लिए पदस्थापित विद्यालय के लिए कार्यमुक्त करेंगे। पदोन्नत होने वाले व्याख्याताओं में से जो प्राचार्य की पदोन्नति का परित्याग करेंगे उन्हें व्याख्याता मानते हुए संस्था प्रधान 15 और 18 जुलाई के आदेशों के अनुसार व्याख्याता पद के लिए कार्यमुक्त करेंगे।

No comments:
Post a Comment