पढऩे को तैयार, लेकिन पढ़ाए कौन : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 21 July 2015

पढऩे को तैयार, लेकिन पढ़ाए कौन : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग

बारां । सरकार की ओर से इन दिनों प्रवेशोत्सव के तहत स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, दूसरी ओर यहां जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के टोटे के चलते प्रवेश प्रक्रिया पर विराम लगाने की नौबत आ रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विद्यालय की विज्ञान वर्ग की छात्राएं पूछ रही है, मैडम हमें साइंस कौन पढ़ाएगा, लेकिन फिलहाल प्रधानाध्यापिका के पास इसका जवाब नहीं है। करीब एक माह से तो प्रधानाचार्या का पद ही खाली पड़ा है।

पढऩे को तैयार, लेकिन पढ़ाए कौन
विद्यालय में करीब दो वर्ष पहले भूगोल विषय खोला गया, लेकिन अब तक किसी व्याख्याता की नियुक्ति तक नहीं की गई। जबकि कक्षा 11वीं व 12वीं में इस विषय की करीब सौ छात्राएं प्रवेशित है। वहीं छात्राओं की पहली पसंद का विषय गृह विज्ञान के लिए भी व्याख्याता नहीं है। इससे गृह विज्ञान की करीब सवा सौ छात्राओं का भविष्य अधर में है। विद्यालय में विषयाध्यापकों की उपलब्धता की इस स्थिति से छात्राओं के भविष्य का सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है।
व्याख्याताओं व वरिष्ठ अध्यापकों की कमी से काफी परेशानी हो रही है। शिक्षक नहीं होने से प्रवेश आवेदन की जांच व जमा करने में भी दिक्कत हो रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
सुमिता शाक्यवाल, प्रधानाचार्या (कार्यवाहक), राबाउमावि बारां
कैसे पढ़ेगी बेटी
तकनीकी युग में छात्राएं गणित ओर विज्ञान की शिक्षा से भविष्य संवारना चाहती है। एक बेटी पढ़ेगी, सात पीढ़ी तरेगी, जैसे नारे लगाए जाते है, लेकिन बालिका शिक्षा के यह नारे इस तरह की स्थिति में आकर हार रहे हैं। यहां विद्यालय में जीव व रसायन विज्ञान के व्याख्याता तो लम्बे समय से नहीं है, अब भौतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। कक्षा नवीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए विज्ञान ही नहीं गणित व सामाजिक के व्याख्याताओं के पद खाली होने से इनकी पढ़ाई करना भी भारी पड़ रहा है।
पद --- स्वीकृत--- रिक्त
प्रधानाचार्या --- 1 --- 1
व्याख्याता विज्ञान --- 3 --- 3
व्याख्याता कला वर्ग --- 6 --- 3
व्याख्याता हिन्दी --- 1 --- 0
व्याख्याता अंग्रेजी --- 1 --- 0
वरिष्ठ अध्यापक --- 4--- 2
कुल --- 16 --- 09
अन्य कर्मचारियों की स्थिति
प्रयोगशाला सहायक --- 3 --- 1
शारीरिक शिक्षक --- 1 --- 0
पुस्तकालय अध्यक्ष --- 1 --- 0
कार्यालय सहायक --- 2 --- 1
कनिष्ठ लिपिक --- 2 --- 0
प्रयोगशाला सेवक --- 3 --- 1
चतुर्थश्रेणी --- 2 --- 0
कुल --- 14 --- 03

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved