जिले के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने लिया दाखिला
हनुमानगढ़| सरकारीस्कूलों में नामांकन बढ़ाने के अभियान में खासी सफलता मिली है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक कुल लक्ष्य का 98 प्रतिशत हासिल किया जा चुका है। इस साल 104716 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य मिला था। 15 जुलाई तक 102769 बच्चों का नामांकन हो चुका है। खास बात यह है कि आदर्श स्कूल लक्ष्य हासिल करने में पीछे रहे हैं। पहली से पांचवीं तक के एडमिशन में विभाग लक्ष्य से पिछड़ रहा है।
शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी रणवीर शर्मा ने बताया कि कुल 166 स्कूल अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे हैं। इसके अलावा कुल 202 स्कूल पहली से पांचवीं कक्षा तक एडमिशन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। शर्मा ने बताया कि संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधानों को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य से कम एडमिशन करने वाले संस्था प्रधानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित है।

No comments:
Post a Comment