जयपुर,28 जुलाई। राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 2021 (Rajasthan Education Service Rules 2021) में अध्यापकों की पदोन्नति (promotion of teachers) के रास्ते बिल्कुल बंद कर दिए हैं इसके विरोध में शिक्षक संगठन लामबंद हो गए हैं। इस संबंध में शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि नया सेवा नियमों से वर्तमान में कार्य कर रहे तृतीय श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के अध्यापकों की पदोन्नति बिल्कुल भी नहीं हो पाएगी। ऐसे में इन सेवा नियमों में को वापस लिया जाए।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि व्याख्याता पदोन्नति में स्नातक तथा स्नातकोत्तर की समान विषय योग्यता को हटाया जाए जिससे द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति हो सके। अगर द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति नहीं होगी तो ऐसे में तृतीय श्रेणी के शिक्षक भी आगे पदोन्नत नहीं हो पाएंगे इस नियम में यह बड़ी विसंगति निकली है कि आज के जो संशोधन नियम में व्याख्याता के पद पर सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के अलग.अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं जबकि ऐसा नहीं होता है किसी भी पद की योग्यता सीधी भर्ती तथा पदोन्नति की समान होनी चाहिए। इस संबंध में राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ कांग्रेस, राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम), राजस्थान शिक्षक संघ (अरस्तु), राजस्थान राज्य पंचायत परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांग की है इन नियमों को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा राजस्थान का शिक्षक सड़कों पर आंदोलित होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से