महात्मा गांधी विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) में विभिन्न पदों पर पदस्थापन के
लिए वाक-इन-इंटरव्यू 20 से 27 जून तक होंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी
शिवजी गौड़ ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धानमंडी (इंग्लिश
मीडियम) में भी प्रधानाचार्य, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल-2, अध्यापक
लेवल-1, वरिष्ठ शारीरिक
शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, कम्प्यूटर शिक्षक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के पद पर वॉक-इन-इंटरव्यू किए जाएंगे। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजसमंद, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पालीवाल गली प्रतापगढ़ के लिए भी इन्हीं पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू होंगे। प्रधानाचार्य के वॉक-इन-इंटरव्यू माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में 20-21 जून को हाेंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा-1 से 5वीं तक प्रत्येक कक्षा में 30-30 और कक्षा-6 से 8वीं तक हरेक कक्षा में 35-35 सीटें रहेंगी। इसके के लिए 27 लून तक आवेदन किए जा सकते हैं। ज्यादा आवेदन मिलने पर चयन लॉटरी के आधार पर होगा।
इन अहम पदों पर भर्ती होगा स्टाफ
हरेक स्कूल में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान के 6 वरिष्ठ अध्यापक, अंग्रेजी-गणित के दो अध्यापक लेवल-2, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण, हिंदी के 5 अध्यापक लेवल-1 की भर्ती होगी। वहीं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, कम्प्यूटर शिक्षक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, सहायक कर्मचारी के एक-एक पद पर भर्ती किए जाएंगे। अमूमन पदों के लिए अंग्रेजी भाषा सम्प्रेषण कौशल में दक्ष होना जरूरी है।
इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शैक्षणिक-सत्र 2019-20 से ही पढ़ाएंगे शिक्षक
हाल ही में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का ऐलान किया है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) में बदले स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से अध्ययन कार्य शुरू किया जाना है इसलिए सरकार ने आनन-फानन में वॉक-इन-इंटरव्यू से पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।

No comments:
Post a Comment