घोषणापत्र में पहली बार...होममेकर के लिए योजना ताकि अपना खर्च उठा लें - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 1 December 2018

घोषणापत्र में पहली बार...होममेकर के लिए योजना ताकि अपना खर्च उठा लें

जयपुर. भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में चार बड़े बिंदु हैं। आर्थिक पिछड़ा वर्ग, युवा और होम मेकर महिलाएं। होम मेकर महिलाओं को पहली बार घोषणा पत्र में शामिल किया गया।
कर्मचारियों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं। आर्थिक पिछड़ा वर्ग के लिए घोषणा पत्र में करीब 18 बिंदु हैं। इन्हें एक साथ करने पर ईबीसी के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का पैकेज बन रहा है। इसमें ईबीसी वाले छात्रों को आरएएस और आईएएस की परीक्षा के लिए चयनित कोचिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग। उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए सस्ता लोन, स्वरोजगार के लिए 10 लाख तक की लोन स्कीम और अन्नपूर्णा भंडारों का 10% ईबीसी के व्यक्तियों को आवंटन करने का वादा किया गया है।
घोषणा पत्र कमेटी

    अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, सदस्य- गुलाबचंद कटारिया, अर्जुन मेघवाल, ओंकार सिंह लखावत, राव राजेंद्र सिंह, अरुण चतुर्वेदी आदि।

    युवा...पांच साल में 50 लाख को रोजगार देने का वादा

    इस बार चुनावों में 12 लाख से ज्यादा वोटर फर्स्ट टाइम वोट करने वाले हैं। इसलिए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को लुभाने के लिए सबसे ज्यादा घोषणाएं की हैं। इसमें 5 हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता, हर साल 30 हजार रोजगार और 5 सालों में 50 लाख तक रोजगार के अवसर शामिल हैं।

    कर्मचारी...टाइम बाउंड प्रमोशन समिति बनाने का वादा

    कर्मचारियों को लेकर घोषणा पत्र में वे सभी वादे किए गए हैं जिन्हें लेकर पिछले दिनों विभिन्न कर्मचारी संगठन हड़ताल पर गए थे। कर्मचारियों को टाइम बाउंड प्रमोशन के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जाएगी। न्यूनतम वेतन 17700 रुपए से बढ़ाकर 18000 रुपए करेंगे। ऐसी सेवाएं जिनमें पहला प्रमोशन 15 से 20 साल में हो रहा है उनमें पदोन्नति के अवसरों की समीक्षा की जाएगी। अनुसूची 5 में संशोधन कर 2400 से 2800 तक पे लेवल खत्म किए जाएंगे। राज्य कर्मचारियों को 9 साल के अंतराल के स्थान पर 8 साल के अंतराल पर चार एसीपी मिलेंगी। संविदा कर्मचारियों को मेडिक्लेम और ईएसआई का लाभ मिलेगा।

    महिलाएं...गृह लक्ष्मी सम्मान योजना से स्वावलंबी बनाएंगे

    भाजपा ने घोषणा पत्र में पहली बार होम मेकर महिलाओं का जिक्र किया है। ये वे महिलाएं हैं जो 28 से 59 की आयु वर्ग में हैं और जिनके पास अपनी आमदनी का कोई जरिया भी नहीं है। इन महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी सम्मान योजना लाने का वादा किया गया है जिससे वे अपना खर्च खुद उठाने के काबिल हो सकें।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved