प्रदेश के 12,851 स्कूलों में शिक्षिकाएं, फिर भी शिक्षकों को मेंटर बना दिया - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 1 December 2018

प्रदेश के 12,851 स्कूलों में शिक्षिकाएं, फिर भी शिक्षकों को मेंटर बना दिया

पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सुचारू संचालन के लिए सरकारी स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का समन्वय किया।
विद्यालय में कार्यरत ग्रेड थर्ड की महिला शिक्षक जो कक्षा पहली से पांचवीं को अध्यापन करा रही है उसे शाला दर्पण व शाला दर्शन पोर्टल पर मेंटर टीचर नियुक्त करने के निर्देश दिए। लेकिन संस्था प्रधानों ने इसमें भी गड़बड़ी कर दी। प्रदेश में 37,884 स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र समन्वित हुए। स्कूल शिक्षा परिषद ने शाला दर्पण व शाला दर्शन पोर्टल का विश्लेषण करने के बाद यह सामने आया कि प्रदेश के 12,851 स्कूलों में महिला शिक्षक उपलब्ध है। इसके बाद भी संस्था प्रधानों ने पुरुष शिक्षक को मेंटर टीचर नियुक्त कर दिया।

परिषद की उपायुक्त डॉ. प्रिया बलराम शर्मा ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए कि ग्रेड थर्ड महिला शिक्षक जो पहली से पांचवीं को अध्यापन करा रही हो, उसे प्राथमिकता देते हुए मेंटर टीचर मनोनीत किया जाए। इसके अनुसार ही पोर्टल पर आंगनबाड़ी समन्वय मॉड्यूल में आवश्यक सूचना अपडेट की जाए। मेंटर टीचर की नवीनतम सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को भी देने के निर्देश दिए।

जिले की फैक्ट फाइल

1653

आंगनबाड़ी समन्वित स्कूल

1187

महिला स्टाफ कार्यरत

525

महिला स्टाफ के बाद भी पुरुष को बनाया मेंटर टीचर

570

महिला मेंटर टीचर

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved