राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती लेवल प्रथम का रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट ने इस मामले में लगाई गई सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.
सोमवार को हाईकोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाया. इससे अब इस भर्ती का रास्ता साफ होने से अभ्यर्थियों को नियुक्तियां मिल सकेंगी. फैसले से राज्य सरकार को भी काफी राहत मिली है.
तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती लेवल
प्रथम के मामले में महेन्द्र जाटोलिया व अन्य याचिकाकर्ताओं ने समानीकरण व
बोनस अंक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थी.
याचिकाकर्ताओं का कहना था कि रीट-2017 के पेपर में हार्ड मार्किंग की गई
है. लिहाजा इसी तर्ज पर पूर्व में हुई आरटेट-2011 व 2012 तथा रीट-2015 के
आधार पर इसका समानीकरण किया जाए. याचिकाकर्ताओं का यह भी कहना था कि
रीट-2017 के पेपर में कुछ सवाल गलत थे उनके बोनस अंक दिए जाएं.
सुनवाई के बाद 11 सितंबर को फैसला सुरक्षित रखा था
सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इन्हें सही नहीं माना और सभी याचिकाओं को खारिज
कर दिया. हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर गत 11 सितंबर को फैसला
सुरक्षित रख लिया था. उसके बाद सोमवार को जस्टिस वीएस सिराधना ने इस मामले
फैसला सुनाया. तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती लेवल प्रथम में 26 हज़ार पदों पर
शिक्षकों की भर्ती होनी है. कोर्ट के फैसले के बाद अब इन पदों पर भर्ती का
रास्ता साफ हो गया है.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी