जयपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई को आनन-फानन
में निकाली गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल-2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
शुरू करने की तैयारी धरी रह गई। तकनीकी खामी के चलते शुक्रवार को आवेदन
प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। अभ्यर्थी अब पांच अगस्त से इस भर्ती के लिए
आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी।
इससे
पहले शिक्षा विभाग ने 3 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लेने की घोषणा की थी,
लेकिन आनन फानन में निकाली गई इस भर्ती की तैयारी तय अवधि तक पूरी नहीं हो
पाई। इसके बाद विभाग ने आवेदन प्रक्रिया दो दिन आगे खिसका दी। यह भर्ती
तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल द्वितीय (कक्षा 6 से 8 तक) के 28 हजार पदों पर
होनी है। बेरोजगार अभ्यर्थी शुक्रवार को शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन
आवेदन का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
राजस्थान
बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि विभाग ने जब
आवेदन की तिथि का एलान कर दिया था तो इसमें फिर लापरवाही क्यों बरती गई।
विभाग की ऐसी लापरवाही के कारण ही बेरोजगार परेशान होते हैं और भर्तियां
समय पर पूरी नहीं हो पाती है।
यह है भर्ती में पदों की स्थिति
सब्जेक्ट | नॉन टीएसपी सामान्य शिक्षक | नॉन टीएसपी विशेष शिक्षक |
अंग्रेजी | 9178 | 268 |
हिंदी | 4762 | 138 |
विज्ञान- गणित | 5728 | 172 |
सामाजिक अध्ययन | 2800 | 100 |
संस्कृत | 623 | 0 |
सिंधी | 55 | 0 |
उर्दू | 125 | 0 |
| | |
सब्जेक्ट | टीएसपी सामान्य शिक्षक | टीएसपी विशेष शिक्षक |
अंग्रेजी | 1492 | 18 |
हिंदी | 586 | 18 |
विज्ञान-गणित | 1361 | 18 |
सामाजिक अध्ययन | 331 | 18 |
संस्कृत | 184 | 0 |
सिंधी | 0 | 0 |
उर्दू | 25 | 0 |
No comments:
Post a Comment