प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक तृतीय श्रेणी लेवल-द्वितीय के 28
हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन रविवार से शुरू हो गए। प्रारंभिक
शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के शैड्यूल में बदलाव किया है। ऑनलाइन आवेदन
प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होनी थी।
अब आवेदन 5 से 25 अगस्त रात 12 बजे तक
होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद
पंचायती राज विभाग की ओर से तय प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को चयनित कर जिला
आवंटन किया जाएगा। निदेशालय ने विषयवार नॉन टीएसपी और टीएसपी एरिया के
पदों का पूरा विवरण जारी कर दिया है। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक
विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के पदों पर आवेदन के लिए आरटेट व रीट में
60 फीसदी एवं इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र
होंगे। आयु 1 जनवरी 2019 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शिक्षक भर्ती
रीट में 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही होंगे आवेदन के पात्र
सबसे अधिक 39 फीसदी अंग्रेजी के पदों पर होगी भर्ती
तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-द्वितीय में सात विषयों के 28 हजार पदों
पर भर्ती होगी। इसमें सबसे अधिक अंग्रेजी के 39 फीसदी पद हैं। इसके अलावा
गणित-विज्ञान के 26 फीसदी, हिंदी के 19 और सामाजिक के 11 फीसदी पद शामिल
हैं। शेष 5 फीसदी पद संस्कृत, सिंधी और उर्दू के हैं। जबकि रीट में
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 60 फीसदी से अधिक सामाजिक विषय से संबंधित हैं।
शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं
में उत्साह देखने को मिला। वहीं ई-मित्रों पर आवेदन करने के लिए युवाओं का
पहुंचना शुरू हो गया है। भर्ती में सर्वधिक अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की
भर्ती होगी।
विषयवार पदों पर एक नजर...
विषय नॉन-टीएसपी टीएसपी
अंग्रेजी 9446 1510
हिंदी 4900 604
गणित-विज्ञान 5900 1379
सामाजिक विज्ञान 2900 349
संस्कृत 623 184
सिंधी 55 -
उर्दू 125 25
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर