कार्यालय संवाददाता | दौसा शिक्षक बनने की फाइनल कतार में खड़े तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती
परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन के बाद रिक्त पदों पर
भर्ती के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी करने की मांग उठाई है। इस सिलसिले
में अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
अभ्यर्थियों के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से 1 जून-18 को तृतीय श्रेणी
शिक्षक लेवल प्रथम में 26 हजार पदों पर भर्ती के संबंध में पहली वरीयता
सूची जारी की थी। प्रथम वरीयता सूची में से 3 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने
अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया। ऐसे में करीब 3 हजार पद रिक्त हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2015 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती
परीक्षा में अंग्रेजी विषय में प्रथम वरीयता सूची के अभ्यर्थियों के
पदस्थापन से पहले ही 412 पदों पर द्वितीय सूची 26 मार्च 16 को जारी कर दी
थी।
यह भर्ती भी उस समय न्यायालय में विचाराधीन थी, लेकिन प्रथम वरीयता
सूची के साथ-साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी करने से अभ्यर्थियों को नियुक्ति में
कोई समस्या का सामना करना नहीं पड़ा था। ऐसे में तृतीय श्रेणी-2018 लेवल
फ़र्स्ट में प्रथम वरीयता सूची की तुलना में रिक्त रहे करीब 3 हजार पदों पर
भर्ती के लिए द्वितीय सूची जारी किए जाए।
इससे वेटिंग सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति
मिलने का रास्ता साफ हो सके। वेटिंग सूची जारी करने की मांग के समर्थन में
कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में शंकर लाल मीणा, महेंद्र कुमार मीणा, सावन
मीणा, अवधेश शर्मा, मुनेश गुर्जर, शिव शर्मा, मुनेश मीणा, रामजीलाल मीणा
आदि थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!