फागी| मान्दी पंचायत के ग्राम रतनपुरा मे संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक
विद्यालय में करीब 22 साल से कार्यरत एक शिक्षक का स्थानान्तरण ग्राम
रतनपुरा से चौरू हो गया।
इसके विरोध में ग्रामीण लामबन्द हो गए। शिक्षक
दीपक वर्मा के तबादले को निरस्त करवाने को लेकर पूर्व सरपंच कैलाश स्वामी व
पूर्व उप सरपंच भंवरलाल बैरवा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक शिष्टमण्डल
दूदू विधायक डा.प्रेमचन्द बैरवा से मिलकर इस समस्या से अवगत करवाया।
उन्होंने ग्रामीणों को अध्यापक वर्मा का तबादला निरस्त करवाने का आश्वासन
दिया था। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। शिक्षक का
स्थानान्तरण निरस्त नहीं होने के कारण ग्रामीणों में विधायक बैरवा के खिलाफ
रोष है। लोगों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षक का शीघ्र तबादला
निरस्त करवाने की मांग की। साथ ही पत्र में तीन दिन में तबादला निरस्त नहीं
होने पर ग्राम रतनपुरा में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के
मुख्य द्वार पर तालाबन्दी करने की चेतावनी दी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से