जोधपुर| तृतीय श्रेणी शिक्षक, प्रबोधक लेवल द्वितीय हिंदी के पदों की
काउंसलिंग राजकीय विशिष्ट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर में की गई।
सुबह रजिस्ट्रेशन के साथ काउंसलिंग की प्रकिया शुरू हुई। तृतीय श्रेणी
शिक्षक, प्रबोधक जो लेवल द्वितीय के हैं, लेकिन प्रथम लेवल में पद विरुद्व
लगे हुए हैं, उनकी काउंसलिंग की गई। डीईओ प्रारंभिक धर्मेंद्र कुमार जोशी
ने बताया, कि तृतीय श्रेणी अध्यापक व प्रबोधक लेवल द्वितीय जो लेवल प्रथम
में लगे हुए थे उन 112 शिक्षकों का काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन किया
गया। उन्होंने बताया, कि काउंसलिंग के होने से लेवल प्रथम के पद खाली हो
जाएंगे। इसके बाद में सीधी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की
जाएगी। इसके लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी
काउंसलिंग के दौरान एक शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई। विभाग के
अफसरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय बाद अस्पताल में तबीयत में
सुधार होने पर वापस काउंसलिंग में आ गईं।
दूसरी जगह लॉक करवाने का आरोप, आज से अनशन
राप्रावि गंडेरों की ढाणी छीला में पदस्थापित शिक्षक सोनू जोशी ने
आरोप लगाया, कि काउंसलिंग में खाली जगह होने के बाद भी उनको दूसरी जगह लॉक
करवा दी। इसके विरोध में शनिवार से शिक्षिका ने डीईओ प्रारंभिक कार्यालय
के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से