मुख्यमंत्री के निर्देश पर मन्त्रिमण्डल समिति ने एकीकृत महासंघ अध्यक्ष
महेन्द्र सिंह एवं शिक्षक नेता सियाराम शर्मा से वार्ता की। सरकार की तीन
कैबिनेट मन्त्रिमंडल समिति तथा कई प्रमुख शासन सचिवों के साथ अखिल राजस्थान
राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के
नेत्तृव मे वार्ता हुई।
वार्ता में महासंघ से सम्बद्ध शिक्षक संघ सियाराम
के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने भाग लिया व शिक्षको की मांगों को
पुरजोर तरीके से उठाया। शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश उपसभा अध्यक्ष सुरेश
भारद्वाज ने बताया वार्ता में प्रमुख मांगो को महासंघ के पदाधिकारियों ने
पुरजोर से मन्त्रिमण्डल समिति के समक्ष रखा। सातवें वेतन के आप्शन तिथि को
बढाने तथा दुबारा विकल्प देने की छूट देने, विद्यालयों के समय वृद्धि को
वापस लेने, सभी कैडरों की पदोन्नति नियमित रूप से कराने, सभी विभागों की
लंबित मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने, कुछ कैडरों के पदनाम परिवर्तन
करने, संविदा कार्मिकों को समान कार्य समान वेतन लागू करने, विद्यालय सहायक
की भर्ती की कानूनी बाधाओं को दूर करने पर सहमति, प्रयोगशाला सहायक से बने
शिक्षकों की वेतन विसंगती, 2012 के शिक्षकों एवं मन्त्रालिक कार्मिकों की
वेतन विसंगति, विधवा ट्रैनी के मानदेय में बढ़ोतरी, नियमित लगे कर्मचारी को
पुन: प्रोवेशन से छूट, दो से अधिक संतान होने पर पदोन्नति नियम में
शिथिलता, प्रबोधकों की पदोन्नति, विशेष शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी से
लेकर व्याख्याता के पद सृजन की मांगें रखीं। ज्यादातर मांगों पर
मंत्रिमंडलीय समिति के सदस्यों ने सहमति जताते हुए मांगों का ड्राफ्ट तैयार
कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। कुछ के आदेश शीघ्र जारी होने की
बात मंत्रिमंडल समिति के सदस्यों ने कही। विद्यालय समय कम करने पर भी
सहमति बनी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!