जयपुर। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बम्पर भर्तियां होने होने जा रही हैं। लगातार सरकारी नौकरियों के अवसर पर अवसर सामने आ रहे है। अब राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने सबसे बड़ी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
RSMSSB (राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड) ने लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक के 11255 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए 10 मई 2018 से ऑनलाइन आवेदन होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in की बेवसाइट पर विजिट कर सकते है।
वहीं जानकारी के मुताबिक लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक के 11255 पदों पर भर्ती के सितंबर 2018 में परीक्षा संभावित हो सकती है।
शिक्षकों के लिए 5 हजार वैकेंसी
वहीं प्रदेश की सरकारी स्कूलों में 5 हजार फर्स्ट ग्रेड टीचर की भर्ती होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। साथ ही ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू होगी। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में स्कूल लेक्चररों के 5 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे है। इसमें कुल 20 विषयों के लेक्चररों के पदों के लिए भर्ती होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी www.rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते है।
कृषि एवं पशुपालन विभाग में 5750 पदों पर भर्ती
कृषि एवं पशुपालन विभाग में करीब 5750 पदों पर भर्ती होने वाली है। इनमें कृषि विभाग में 2420 पद, पशुपालन विभाग में 3153 पद और मत्स्य विभाग में करीब 176 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे।
आपको बता दें कि फरवरी में सीएम राजे ने बजट के दौरान प्रदेश में एक लाख से ज्यादा नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। वसुंधरा राजे ने बजट पेश करते हुए कहा था कि राजस्थान में युवाओं के लिए बंपर भर्तियों की जाएंगी। इसकी के तहत अब कृषि एवं पशुपालन विभाग में रोजगार के अवसर निकाले गए है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!