जयपुर, 16 अप्रैल। अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राजस्थान शिक्षा विभाग ने हजारों पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है और आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो गई है। राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी एरिया) और अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी एरिया) के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के 26 हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती, 2018 के अन्तर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी एरिया) के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के 20 हजार 497 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी एरिया) के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के 5 हजार 503 पदों के लिए राजस्थान सरकार ने भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रैल से 30 अप्रैल रात 12 बजे तक कर सकते हैं।
मंत्री देवनानी ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के सामान्य शिक्षा के 19 हजार 819 पदों और विशेष शिक्षा के 678 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसी प्रकार अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी एरिया) तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के सामान्य शिक्षा के 5 हजार 431 पदों और तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम विशेष शिक्षा के अन्तर्गत 72 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी