हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने पदोन्नति में सात वरिष्ठ अध्यापकों
के बीच एक अनुपात सात लागू तो कर दिया है, लेकिन उदयपुर संभाग में इस पर
अमल नहीं हो रहा। इसके चलते वरिष्ठ होते हुए वाणिज्य के शिक्षकों को
पदोन्नति नहीं मिलने की परेशानी बनी रहने पर राजस्थान वाणिज्य विषय संघर्ष
समिति ने विभागीय
कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। समिति जिलाध्यक्ष अनिल
व्यास ने बताया कि वाणिज्य शिक्षकों को तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी
वरिष्ठ अध्यापक पद पर अन्य विषय के शिक्षकों के समान पदोन्नति नहीं मिल रही
है। दूसरे विषय के कनिष्ठ पदोन्नति पा चुके हैं, लेकिन वाणिज्य विषय के
शिक्षक वरिष्ठ होते हुए वंचित होने से असन्तोष बना हुआ है। असल में कुल
वरिष्ठ अध्यापकों का 1 बटा 7 सामान्य को प्रदान किया गया है, जिसमें भी सभी
विषय शामिल हैं। इसके चलते वाणिज्य विषय को 1 बटा 49 भाग प्राप्त हो रहा
है। होना यह चाहिए कि नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में सभी विषय के कुल
वरिष्ठ अध्यापक का 1/7 भाग हर विषय के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए आवंटित
किया जाए।
अजमेर में लागू, तो उदयपुर अब भी अछूता
यह व्यवस्था अजमेर संभाग में डीपीसी में लागू हो चुकी है, लेकिन
उदयपुर संभाग अभी भी अछूता है। हालात यह हैं कि अकेले बांसवाड़ा में ही 350
से ज्यादा वाणिज्य के शिक्षक हैं, जो नोटिफिकेशन पर अमल होते ही पदोन्नति
पा सकते हैं और असंतोष दूर हो जाएगा। इसके मद्देनजर समिति ने मुख्यमंत्री
को ज्ञापन भेजकर राज्य के कुल वरिष्ठ अध्यापक का 1/7 वाणिज्य शिक्षकों को
पदोन्नति के लिए आवंटित कर बैकलॉक सिद्धांत अपनाने की मांग की है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर