राज्य के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को स्थानांतरण से पहले जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगाने होंगे। शिक्षक संघों ने विभाग की इस गाइडलाइन का विरोध करते हुए ऑनलाइन आवेदन लिए जाने की मांग की है। शिक्षा विभाग ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों से 20 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं।
जिले में स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षक को संबंधित डीईओ कार्यालय और अंतर जिला स्थानांतरण चाहने वाले को शिक्षा निदेशालय में जाकर आवेदन करना होगा। वहीं इस अवधि में पांचवीं बोर्ड और स्कूलों में वार्षिक परीक्षा होनी है। ऐसे में अनेक संगठनों ने ऑनलाइन व्यवस्था की मांग की है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि जब शिक्षा विभाग में सभी काम ऑनलाइन हो रही है तो फिर स्थानांतरण के आवेदन भी ऑनलाइन लिए जा सकते हैं। मैन्यूअली आवेदन से दूर-दराज के शिक्षकों को वार्षिक परीक्षा के दौरान बेवजह परेशानी होगी। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण आवेदन को लेकर संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण माध्यमिक शिक्षा ने निर्देश जारी किए है। अंतर जिला स्थानांतरण के लिए शिक्षक को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के नए प्रशासनिक भवन के कमरा नंबर-15 में आवेदन पत्र जमा कराना होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों को एक पृथक रजिस्टर में इंद्राज कर आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी। डीईओ मा. पितरामसिंह काला ने बताया कि ग्रेड थर्ड के मा. से जुड़े शिक्षक माध्यमिक डीईओ को व प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक डीईओ प्रा. को जिले में ट्रांसफर के लिए आवेदन करेंगे। 6 बी से जुड़े शिक्षकों को डीईओ मा. को आवेदन करना होगा। अंतर जिला के लिए निदेशालय में आवेदन करने होंगे।
विरोध कर हुए बोले शिक्षक-ऑनलाइन आवेदन की मांग करेंगे
शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री मो. आरिफ अली ने जिला व अंतर जिला ट्रांसफर की मौजूदा गाइडलाइन का विरोध किया है। उनका कहना है कि इन दिनों पांचवीं बोर्ड की परीक्षा हो रही है, ऐसे में शिक्षक परीक्षा करवाएगा या फिर आवेदन करने जाएगा। एक शिक्षक को बीकानेर पहुंचने के लिए एक दिन का अवकाश व आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा। शिक्षक इसके विरोध में ज्ञापन देंगे तथा ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की मांग करेंगे।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन को फॉलो किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के संबंध में राज्य सरकार से बात की जाएगी। नथमल डिडेल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!