भर्ती में धांधलियों के आरोपों से सबक लेते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने
पहली बार शिक्षक तृतीय श्रेणी भर्ती 2016 के दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित
अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज शाला दर्शन पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं।
इससे कोई भी किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच कर सकता है। चयन एवं
पात्रता संबंधी आपत्ति होने पर जिला परिषद कार्यालय और शिक्षा निदेशालय में
28 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ताकि किसी भी अपात्र अभ्यर्थी को
नियुक्ति नहीं मिले सके। विभाग ने भर्ती 25 जनवरी को कट ऑफ मार्क्स जारी कर
चयनित अभ्यर्थियों की विषयवार सूची जारी की थी। जिसमें कई अपात्र
अभ्यर्थियों का भी चयन हो गया था। वहीं, ऐसे अभ्यर्थी जो पहले दस्तावेज का
सत्यापन नहीं करवा सके उनको 28 फरवरी तक संबंधित जिला परिषद में दस्तावेज
सत्यापन करवाने का मौका दिया गया है।
वंचित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने के निर्देश
हाईकोर्ट ने शिक्षक तृतीय श्रेणी भर्ती- 2016 में फॉर्म अपडेट
करने से वंचित रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन कर उन्हें मेरिट के
अनुसार चयन प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। चयन प्रक्रिया को
अंतिम निर्णय के अधीन रखा है। अदालत ने यह आदेश किरण वर्मा व अन्य
अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है। एडवोकेट संदीप
कलवानिया ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक तृतीय श्रेणी के
रिक्त पदों के लिए 2016 में भर्ती विज्ञापन निकाला था। खंडपीठ ने चयन
प्रक्रिया को रद्द करते हुए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुनः
आवेदन नहीं करने की छूट दी थी। विभाग ने 11 सितंबर को पुनः संशोधित भर्ती
विज्ञापन निकाला। इसमें विभाग ने पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी
अपने आवेदन को विभाग के पोर्टल पर अपडेट करने की शर्त रखी लेकिन सूचना के
अभाव के कारण प्रार्थी अपने आवेदन पत्र को नहीं कर सके।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर