बूंदी. शारीरिक शिक्षकों को मनरेगा कार्य की
जिम्मेदारी सौपने को लेकर शारीरिक शिक्षक संघ लामबंद हो गया है। शिक्षक संघ
ने एक स्वर में कहा कि विभाग से हटकर कार्य सौपा तो शारीरिक शिक्षक संघ
शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करेगा।
संघ जिलाध्यक्ष अंकुर निम्बार्क ने बताया कि शारीरिक शिक्षक का पदस्थापन
विद्यालय में अनुशासन तथा खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होता
है। सरकार ने प्रत्येक विद्यालय के खेल मैदान के निर्माण को लेकर मनरेगा
योजना को स्वीकृत किया है।
नाराज..भुगतना पड़ता है, खामियाजा...आखिर क्या है इसके पीछे की परम्परा पढ़िए यह ख़बर
मनरेगा योजना से खेल मैदान निर्माण की जिम्मेदारी मुख्य कार्यकारी
अधिकारी जिला परिषद के मार्गदर्शन में सम्बन्धित पंचायत पिकास अधिकारी के
तहत उसी पंचायत के कार्मिकों सचिव, सरपंच, ग्राम सहायक, पंचायत सहायक,
नरेगा मजदूर, मेट आदि के द्वारा सम्पादित होता है लेकिन राज्य में मात्र
बूंदी जिले में शारीरिक शिक्षकों को नकारा मानते हुए शिक्षकों को मेट की
तरह मस्टरोल को प्राप्त करना तथा उसके कार्यो का पर्यवेक्षण व सम्पादन का
कार्य दिया गया है जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षकों को
राहत प्रदान नही की गई तो संघ आन्दोलन का रूख अख्तियार करेगा। संघ ने जिला
शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपकर कहा कि जॉब चार्ट से हटकर कोई कार्य नही
करेगें। वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने मुख्य कार्यकारी
अधिकारी से इस मामले में चर्चा करने की बात कही।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग