Advertisement

शिक्षक संघ (सियाराम) ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

सवाई माधोपुर| राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष शकील अहमद और जिला मंत्री योगेश जैलिया ने बताया कि संघ के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के समक्ष जमा हुए। यहां पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छठे वेतन की विसंगति एवं सात वेतनमान एक जनवरी 2016 से केंद्र के समान नकद दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला मंत्री योगेश जैलिया, मुसब्बिर अहमद, अशफाक अहमद, फैयाज अहमद, जगदीश नारायण मिश्रा, जुबेर अहमद, महेश सेजवाल, हारुन अहमद, रघुवरदयाल मथुरिया, अनूप कुलश्रेष्ठ, ओमप्रकाश, गोपाल गुप्ता, सोहनलाल आदि मौजूद थे।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts