बीकानेर | शिक्षाविभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों के सभी रिक्त पदों को
भरने की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग में रिक्त जिला शिक्षा अधिकारियों के
पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा।
इसके लिए अजमेर स्थिति लोक सेवा आयोग में 27 अक्टूबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। वर्तमान में माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा में जिला शिक्षा अधिकारियों के 32 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं 38 जिला शिक्षा अधिकारी तदर्थ या पातेय वेतन पर कार्यरत है। इन सभी 70 पदों की चयन वर्ष 2016-17 के लिए डीपीसी 27 अक्टूबर को की जाएगी। शिक्षा सेवा नियम 1970 के मुताबिक डीईओ के आधे पद सीधी भर्ती और आधे पद पदोन्नति से भरने का प्रावधान है, लेकिन पिछले 18 सालों से इन पदों पर सीधी भर्ती नहीं हो सकती है। राज्य सरकार ने पिछले चयन वर्ष 2015-16 की तर्ज पर वर्ष 2016-17 में भी सीधी भर्ती के पदों को पदोन्नति से भरने की छूट प्रदान की है। गौरतलब है कि विभाग में उपनिदेशकों के 13, संयुक्त निदेशक में सात और अतिरिक्त निदेशक के दो पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर पदोन्नति के लिए तीन वर्ष का अनुभव जरुरी है। तीन वर्ष अनुभव से पहले ही शिक्षाधिकारी सेवानिवृत्त हो जाते हैं। जिस कारण से यह पद अभी तक भरे नहीं गए है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment