राज्य सरकार ने शारीरिक शिक्षा और विषयाध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए
पदोन्नति की तैयारी कर ली है। इसके तहत एक हजार से अधिक पीटीआई की रिव्यू
डीपीसी लिस्ट जारी की गई है, जबकि हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक
विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की पात्रता सूची भी जारी की गई है।
अब विभाग अंतिम पात्रता सूची जारी करेगा। इसके बाद मिडिल, सैकंडरी, सीनियर सैकंडरी स्कूलों में सैकंड ग्रेड के रिक्त पदों पर इनकी नियुक्ति करेगा। यह डीपीसी आगामी 15 सितंबर तक होने की उम्मीद है। इससे स्कूलों में रिक्त पद भरने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी आसानी से हाे सकेगी।
शिक्षा विभाग ने जिले में डेढ़ हजार के करीब सैकंड ग्रेड टीचर को लेक्चरर के पद पर प्रमोशन दिया था। इससे विभिन्न सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त हो गए। हालांकि अभी भी विभाग में सैकंड ग्रेड से व्याख्याता बनने वाले शिक्षकों के रिलीविंग और जॉइनिंग का दौर जारी है। इसलिए विभाग 15 सितंबर तक दो से तीन विषयों की डीपीसी पहले चरण में जारी करेगा। इसके बाद माह के अंतिम सप्ताह तक सभी विषयों और शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति हो जाएगी। यह कार्य उपनिदेशक माध्यमिक स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर शारीरिक शिक्षक और विषयाध्यापकों के लिए पात्रता सूची जारी की गई है। इस पात्रता सूची के तहत शिक्षकों से आपत्तियां भी ली जा रही हैं। अंतिम सूची आगामी सप्ताह में जारी होगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:
Post a Comment