भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा शिक्षाविभाग उदयपुर मंडल की ओर से तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी
शिक्षकों की पदोन्नति के लिए जारी अस्थाई पात्रता सूची पर असंतोष बढ़ रहा
है।
डीईओ कार्यालय से 167 शिक्षकों की परिवेदनाएं अगस्त में ही भेज दी गई थी, इसके बावजूद उदयपुर के रिकाॅर्ड दुरुस्त किए बगैर पात्रता सूची जारी करने शिक्षक परेशान हैं।
इसमें कई शिक्षकों की जन्मतिथि, विभाग में ज्वाॅइनिंग तिथि, विषय सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारियां उपनिदेशक कार्यालय के रिकॉर्ड गलत है।
इसे लेकर 26 अगस्त को 167 शिक्षकों की परिवेदनाएं डीईओ के जरिए एकसाथ दुरुस्त कराने के लिए उदयपुर भेजी गईं। उसके बाद दो-तीन बार मेल और रजिस्टर्ड डाक से भी जानकारी भेजी गई। शिक्षक संघ के एक नेता तो स्वयं डीडी कार्यालय जाकर हाथोंहाथ दस्तावेज दिए, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब पुरानी गलतियों को दोहराते हुए उसी अनुसार पात्रता सूची जारी कर दी गई। इससे कई कनिष्ठ शिक्षक वरिष्ठ होकर पदोन्नति सूची में पात्र बता दिए, जबकि वरिष्ठ होते हुए कई शिक्षक पदोन्नति सूची से बाहर हैं। शिकायतों पर गुरुवार को नई सूची जारी की गई, लेकिन उसमें भी पुरानी गलतियों का सुधार नहीं हुआ है।
^दूसरीबार जारी पात्रता सूची में भी गड़बड़ियां होने पर उपनिदेशक उदयपुर से बातचीत पर उन्होंने इसे जिलास्तर का काम बताया, बाद में यह कहकर टाल गए कि दिखवाएंगे। दो दिन में रिकॉर्ड सुधारकर सही सूची जारी नहीं होने पर उदयपुर पहुंचकर शिक्षक उपनिदेशक का घेराव किया जाएगा। -अनिलव्यास, जिलाध्यक्ष, शिक्षक संघ सियाराम
^बांसवाड़ासे कुछ शिक्षक संगठनों ने सूची को लेकर विरोध किया है। दो प्रतिनिधि मिले भी हैं, जिन्होंने पहले संशोधन के लिए परिवेदनाएं दी बताईं। कहीं दिक्कतें हैं, तो सुधार किया जाएगा। -विष्णुप्रसादपानेरी, शिक्षा उपनिदेशक
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC