राजस्थान में जल्द होने जा रही है 22 हजार पदों के लिए भर्ती, 20 लाख अभ्यर्थियों के बैठने का दावा - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 22 August 2016

राजस्थान में जल्द होने जा रही है 22 हजार पदों के लिए भर्ती, 20 लाख अभ्यर्थियों के बैठने का दावा

अजमेर। प्रदेश में आगामी चार माह में 22 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्तियों में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य की परीक्षा होगी। आयोग प्रशासन ने बीते समय से लंबित प्रमुख विभागों की बड़ी परीक्षाओं का आयोजन तो तय कर दिया है, लेकिन छोटे विभागों में कम पदों पर होने वाली भर्तियों का कार्यक्रम तय नहीं किया है।
आयोग प्रशासन दावा कर रहा है कि दिसम्बर 2016 तक सभी लंबित भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर दिया जाएगा। यदि आयोग दावे में सफल रहता है तो अभ्यर्थियों की संख्या 24 लाख से अधिक भी हो सकती है।



राजस्थान लोक सेवा आयोग प्रशासन ने वर्ष 2013 से लंबित कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा, कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा, आरएएस प्री-2016 और द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 का आयोजन आगामी चार महीनों में करने की तैयारी की है। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि आयोग प्रशासन अगले सप्ताह घोषित करेगा, जबकि तीन प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है।



सर्वाधिक पद 11 हजार 865 और 7 लाख अभ्यर्थी कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा-2013 में हैं। प्रश्न-पत्र लीक होने और नकल की पुष्टि होने के चलते निरस्त कनिष्ठ लेखाकार एवं टीआरए भर्ती परीक्षा-2013 और कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा-2013



परीक्षा का नाम - पदों की संख्या - परीक्षा की तिथि - अभ्यर्थी संख्या


1. आरएएस - आरटीएस भर्ती 2016 - 725 - 4 लाख 8 हजार - 28 अगस्त 2016


2. कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 2013 - 3776 - 4 लाख - 1 अक्टूबर 2016


3. कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 - 11865 - 7 लाख - 20 नवम्बर 2016
4. द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 - 6448 - 4 लाख - नवम्बर में संभव



इन भर्तियों का अता-पता नहीं
- माध्यमिक शिक्षा विभाग में 211 पदों पर विशेष शिक्षक भर्ती 2015, 7 जनवरी 2016 को विज्ञप्ति जारी हुई थी। अब तक परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।



- राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 18 पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई से 24 अगस्त तक साक्षात्कार प्रस्तावित थे,लेकिन 28 जून को साक्षात्कार निरस्त किए गए। अभी तक साक्षात्कार की नई तिथियां तय नहीं है।



- विधि रचनाकार भर्ती-2014 में 8 पदों पर भर्ती होनी है। अभी तक कार्यक्रम तय नहीं है। - मूल्यांकन संगठन विभाग में अनुसंधान सहायक के 16 पदों पर भर्ती का कार्यक्रम तय नहीं है।



- कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी भर्ती टीएसपी के 33 और सामान्य क्षेत्र के 257 पदों पर भर्ती कार्यक्रम का अता-पता नहीं है।



- 10 फरवरी को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में खान एवं भू विज्ञान विभाग, कारखाना एवं बायलर्स निरीक्षण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और कृषि विभाग में 18 श्रेणियों में निकाली गई भर्तियों की परीक्षा का कार्यक्रम भी तय नहीं है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved