चन्द्र प्रकाश जोशी/अजमेर । प्रदेश के स्कूलों में 15 अक्टूबर को पूर्व
राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन 'विद्यार्थी दिवसÓ
के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी
ने बताया कि डॉ. कलाम को बच्चों से बहुत प्यार था। स्कूली बच्चों को उनके
जीवन से प्ररेणा मिले, इसी उद्देश्य से उनका जन्मदिन इस वर्ष से विद्यार्थी
दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया है।
डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था और 27 जुलाई 2015 को शिलांग में एक कार्यक्रम के दौरान उनका निधन हो गया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष-2010 में डॉ. कलाम का 79वां जन्मदिन विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया था। पिछले दिनों दिल्ली में औरंगजेब मार्ग का नामकरण भी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग किया गया है।
कलाम की जयंती विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर कई सुझाव मिले हैं। इसी वर्ष से प्रदेश की स्कूलों में कलाम का जन्मदिन विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। वासुदेव देवनानी, शिक्षा राज्यमंत्री

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening
No comments:
Post a Comment