About Us

Sponsor

शारीरिक शिक्षकों के पद समाप्त किए जाने पर शिक्षक संघों ने किया विरोध

कार्यालय संवाददाता| हिंडौन सिटी शारीरिकशिक्षकों के पद समाप्त किए जाने पर फिजिकल टीचर्स स्टेट आर्गेनाइजेशन जिला शाखा करौली ने विरोध व्यक्त किया है। आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहारिया जिला महामंत्री भगत सिंह ने क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक को ज्ञापन दिया है।

जिलाध्यक्ष सहारिया एवं महामंत्री सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने वादा किया था कि शारीरिक शिक्षकों के पद समाप्त नहीं किए जाएंगे। इसके बाद भी राज्य सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए शारीरिक शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए हैं। उल्लेख किया है कि राज्य सरकार ने अपने सुराज संकल्प घोषणा पत्र को राज्य सरकार का राजपत्र घोषित किया है। घोषणा पत्र के बिंदू संख्या 4 के उप बिंदू संख्या 28 में यह उल्लेख है कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शारीरिक शिक्षक का पद दिया जाएगा। इसके बाद भी वर्तमान शिक्षा विभाग के प्रशासक सरकार के वादे के विपरीत राज्य के उच्च प्राथमिक स्कूल में से शारीरिक शिक्षक का पद समाप्त करने पर आमदा है। बताया कि स्कूलों के बच्चे खेल मैदानों को भूलते जा रहे हैं। सरकार का यह कदम खेल प्रतिभाओं का दमन करने वाला कहलाएगा। सांसद डॉ.मनोज राजोरिया और विधायक राजकुमारी जाटव को मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार शारीरिक शिक्षकों के पद समाप्त नहीं करे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts