About Us

Sponsor

सरकारी स्कूलों में 2764 शिक्षक के पद रिक्त, 250 ने छोड़ा विद्यालय

 खंडवा. जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते अध्यापन प्रभावित हो रहा है। शिक्षक समेत अन्य कर्मचारी के तीन हजार पद रिक्त हैं। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी का पद प्रभार पर चल रहा है। यही नहीं नहीं चालू शैक्षणिक सत्र में 433 नए शिक्षकों ने जून माह ज्वाइन किया और जुलाई व अगस्त के बीच 250 शिक्षक विद्यालय छोड़कर दूसरे विभाग में चले गए।

1375 विद्यालय संचालित

जिले में हाईस्कूल, उच्चतर माध्यिम समेत प्राइमरी के 1375 विद्यालय संचालित हैं। प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था चलाने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, शिक्षक समेत अन्य कर्मचारियों के 7,101 पद स्वीकृत हैं। इसमें शिक्षकों समेत अन्य पदों पर 42% स्टाफ की कमी है। डीईओ जीवनलाल रघ़ुवंशी सेवानिवृत्त हो गए। डाइट प्राचार्य संजीव भालेराव प्रभार संभाल रहे हैं।
शिक्षकों के स्वीकृत पद 6534

स्कूलों में व्याख्याता संवर्ग ( वर्ग-1) समेत सभी वर्ग के शिक्षकों के स्वीकृत पद 6534 है। इसमें 2764 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसमें सबसे अधिक शिक्षक संवर्ग ( वर्ग-2 ) के स्वीकृत पद 2019 में 1230 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के चलते व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं।
नौ साल से शिक्षकों की नहीं हुई भर्ती

शिक्षा विभाग में वर्ष 2013-14 के बाद से अब तक शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हुईं। एक साल पहले प्रदेशभर में करीब 17 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई। वह भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। नई नियुक्ति के बाद जिले में 433 नए शिक्षक आए और एक माह के बाद ही 250 शिक्षक छोड़कर आदिम जाति कल्याण विभाग में चले गए। इससे चालू शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई चौपट हो गई है।
हाई स्कूल में प्राचार्यों के 67 पद भी खाली

हाई स्कूल और उच्चतर माध्यिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ ही प्राचार्यों की कमी है। हाई स्कूल में 72 पद स्वीकृत हैं। इसमें महज पांच भरे हैँ और 67 पद खाली हैं। इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 68 पद स्वीकृत हैं। इसमें तेरह भरे व 55 रिक्त हैं।
एक भी योजना अधिकारी नहीं

शिक्षा विभाग में सहायक संचालक, योजना अधिकारी व संख्यिकी अधिकारी के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा कनिष्ट लेखा परीक्षक और लेखापाल के भी कर्मचारी नहीं हैं। इससे कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। सहायक ग्रेड-2 के 14 पद खाली हैं। डाटा इंट्री आपरेटर के 27 पद रिक्त हैं। इसी तरह भृत्य के 31 व कांटिजेंसी भृत्य के 50 कर्मचारियों के पद लंबे समय से खाली हैं।
फैक्ट फाइल

विवरण स्वीकृत रिक्त पद पद व्याख्याता संवर्ग ( वर्ग-1) 1041 508

प्रा.अ.मा.वि. 231 145

प्रा.अ.प्रा.वि. 272 208

शिक्षक संवर्ग ( वर्ग-2 ) 2019 1230

व्यायाम शिक्षक ( वर्ग-3 ) 58 52
संगीत संवर्ग ( वर्ग-3 ) 31 31

सहायक शिक्षक ( वर्ग-3 ) 2674 450

प्रयोगशाला शिक्षक( वर्ग-2 ) 208 140

826 शासकीय प्राथमिक शालाएं

209 माध्यमिक शालाएं

289 इपीएस शालाएं 51शासकीय हाई स्कूल
 नोट: आंकड़े शिक्षकों के हैं, अन्य पदों में अधिकारी व कार्यालयीन को मिलाकर स्वीकृत पद 7,101 हैं। इसमें 4,063 पद भरे व 3,038 खाली हैं।

डाइट प्राचार्य के पदस्थ होने के साथ जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार देख रहा हूं। स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेजी गई है। जितने शिक्षक उन्हीं से शैक्षणिक कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही नए शिक्षक मिल जाएंगे।
संजीव भालेराव, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खंडवा

संगीत शिक्षक नहीं

स्कूलों में संगीत शिक्षक वर्ग-3 के 31 स्वीकृत पद हैं। इसमें एक भी भरे नहीं हैं। स्कूलों में संगीत शिक्षा पूरी तरह बंद है। इसी तरह जिला क्रीड़ा निरीक्षक का पद रिक्त है। बच्चों की संगीत की पढ़ाई प्रभावित है। इसी तरह खेलकूद का निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। इसी तरह अन्य शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts