REET Result 2022: reetbser2022.in पर जल्द जारी होगा रीट रिजल्ट 2022, आज बंद हो जाएगा एप्लीकेशन करेक्शन विंडो - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 26 August 2022

REET Result 2022: reetbser2022.in पर जल्द जारी होगा रीट रिजल्ट 2022, आज बंद हो जाएगा एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

 REET Result 2022 Release Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 आंसर (REET Exam 2022 Result) की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आज, 25 अगस्त, 2022 को आखिरी डेट है। REET 2022 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की के लिए सुधार विंडो आज बंद हो जाएगी। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि माध्यमिक परीक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर इन सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की एक से दो दिनों के भीतर ही जारी कर देगा। 

उम्मीदवार जो REET 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आरईईटी 2022 आंसर की पीडीएफ दोनों स्तरों यानी लेवल 1 और 2 के लिए इसी महीने 18 अगस्त 2022 को जारी की गई है। उम्मीद है कि फाइनल आंसर की भी जल्द जारी होगी। 

REET Result 2022: कब जारी होगा रिजल्ट? 

उम्मीदवारों को बता दें कि रीट 2022 का  रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट इसी महीने जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट जारी होने की डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। संभावना है कि रिजल्ट 28 या 29 अगस्त तक घोषित कर दिए जाएंगे। 

आपत्ति जमा करने से पहले ये ध्यान रखें

आपत्ति करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी आपत्तियां वैध डॉक्यूमेंट के साथ जमा होनी चाहिए। बीएसईआर केवल उचित आपत्तियों पर ही विचार करेगा। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर आवेदन करते समय प्रति आपत्ति के लिए 300 रुपये का भुगतान भी करना होगा। वहीं उम्मीदवार आरईईटी 2022 आंसर की और प्रश्न पत्र पुस्तिका का उपयोग करके अपना संभावित रीट स्कोर चेक कर सकते हैं। जो आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

बता दें कि REET 2022 प्रश्न पत्र में प्रत्येक स्तर पर 150 प्रश्न दिए गए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। आरईईटी 2022 पेपर 1 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। जबकि पेपर 2 क्लियर करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के पात्र होंगे।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved