शिक्षक तबादलों के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन अावेदन, शाला दर्पण पर एकीकृत पोर्टल शुरू - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 5 June 2019

शिक्षक तबादलों के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन अावेदन, शाला दर्पण पर एकीकृत पोर्टल शुरू

इसी महीने में संभावित तबादलों काे लेकर शिक्षकों ने ऑनलाइन अावेदन मांगे जा सकते है। इसकाे लेकर शाला दर्पण पर इंटीग्रेटेड यानी एकीकृत पोर्टल काे शिक्षामंत्री ने लांच किया।
इसमें स्टाफ कार्नर की भी व्यवस्था की गई है। खास बात यह कि शिक्षकों काे तबादलों काे लेकर मंत्रियाें से लेकर विधायकाें के चक्कर नही काटने पडेंगे। इसमें ऑनलाइन ही अावेदन मांगे जा सकेंगे। इसमें सभी विभागीय कार्य ऑनलाइन हाे सकेंगे। यानी शिक्षकों काे अब अाॅफिसाें के चक्कर नही काटने पडेंगे। यह काम अब लगभग पूरा हो चुका है। नया पोर्टल अधिकारियों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। अब वे अपने लॉगिन से प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों प्रकार की शिक्षा से संबंधित सूचनाएं देख सकते हैं। साथ ही मांगी गई जानकारी को अपलोड कर सकते हैं। गाैरतलब है कि पहले प्रारंभिक शिक्षा के शाला दर्शन पोर्टल काे बंद करके माध्यमिक व प्रारंभिक के एक ही पोर्टल काे विकसित किया था। इसका नाम शाला दर्पण रखा गया था। शाला दर्पण पोर्टल को अब आकर्षक और अधिक सुविधाजनक बनाया गया है।

राजस्थान संपर्क पोर्टल की तर्ज पर समस्या समाधान : एसीपी, वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति, अवकाश प्रकरण, एरियर विसंगति, पेंशन प्रकरण, जीपीएफ व एसअाई प्रकरण सहित शिक्षकों से लेकर कर्मचारियाें की विभिन्न समस्याओं का समाधान हाे सकेगा। राजस्थान संपर्क की तर्ज पर समस्या का सामाधान में हाेगा। इससे शिक्षकों काे अपनी समस्या के लिए कई चक्कर काटने की जरुरत नही पडंेगी। इसके साथ ही विभागीय अादेशाें से लेकर राज्य सरकार की नई याेजनाअाें के बारे में भी इस पोर्टल से जानकारी मिल सकेगी। इसकाे लेकर अलग से कुछ भी देखने की जरुरत नही हाेगी।





इससे पहले प्रारंभिक व माध्यमिक की सूचनाएं शाला दर्पण का पोर्टल बनाया

इससे पहले प्रारंभिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के पोर्टल काे एक करके शाला दर्पण की पोर्टल की व्यवस्था की गई। इसमें नए पोर्टल के होम पेज को आकर्षक बनाते हुए इसको थ्री डी थीम पर तैयार किया है। इस होम पेज पर स्कूल, विद्यार्थी, शिक्षकों की कुल संख्या होगी। साथ ही विभाग के निकलने वाले आदेश हाथों हाथ अपडेट हो रहे है। पहले शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षा के लिए शाला दर्पण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए शाला दर्शन पोर्टल चल रहे थे। जानकारी के अनुसार अब तक प्रारंभिक शिक्षा के अधीन आने वाली स्कूलों की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल पर अपडेट होती थी। इसके माध्यम से जिले की किसी भी स्कूल की जानकारी ली जा सकती थी, लेकिन अब इसको बंद कर दिया।

एक के बाद एक नए प्रयाेग

19 जून की बजाय 24 काे स्कूल खुलेगे, 1 जुलाई से बच्चे स्कूल जाएंगे : नई सरकार बनते ही शिक्षा विभाग में कई बदलाव किए किए है। पूर्ववर्ती सरकार के निर्णयों काे बदला गया है। स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया। इसके बाद सर्दी की छुट्टियों का समय बदला, वही इसके बाद स्कूलें खुलने का समय 19 जून से 24 जून कर दिया। वही सेलेबस में कई अध्यायों काे बदला गया।

इसी माह हाेंगे तबादले, प्रक्रिया प्रारंभ

इधर, इसी महीने डीपीसी से लेकर तबादलों की प्रक्रिया काे पूरा कर दिया जाएगा। यानी डीपीसी के माध्यम से विभिन्न कई नए शिक्षक भी मिलेगे। वही इसी महीने में इसके बाद अगले माह ताे स्कूलें संचालित हाेगी। गाैरतलब है कि इससे पहले मई माह में मंडल स्तर परिवेदना निस्तारण शिविराें का अायाेजन किया गया। इसमें प्रत्येक मंडल पर 13 जिलाें के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved