बांसवाड़ा. जिले के ब्लॉक पीपलखूंट के प्रबोधकों ने
न्यू पेंशन स्कीम यानी एनपीएस में कटौती के बाद खाते में जमा नहीं होने की
गड़बड़ी को लेकर बुधवार को प्रबोधकों ने राज्य बीमा प्रावधायी विभाग के
अधिकारी का घेराव किया। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की।
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद्रसिंह चौहान ने बताया कि एनपीएस की गड़बड़ी से प्रभावित सौ से ज्यादा कर्मचारियों का संघर्ष जारी है। एक सप्ताह से कर्मचारी जिले में डटे हुए हंंै। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष भोपराज टांक ने कहा कि आठ वर्ष के विभिन्न महीनों की एनपीएस राशि बराबर काटी गई, लेकिन कर्मचारियों के खातों में नहीं डाली। विभाग की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस है। इस सम्बंध में कार्यालय का घेराव किया गया एवं ज्ञापन दिया गया। समस्याओं से अवगत कराने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर को भी ज्ञापन दिया गया। दूरभाष पर कलक्टर ने अधिकारियों को त्वरित गति से समस्या के निराकरण के लिए पाबन्द किया।
लंबे समय से कर रहे आग्रह
राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कई वर्षो से शिक्षक संघ भी इस समस्या के समाधान के लिए विभाग से आग्रह कर रहा है। संघठन ने यह निर्णय किया है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक कर्माचारी संघर्ष जारी रखेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज भट्ट, हिमांशु भट्ट, प्रजेश रावल, रामनाथ रावल, अशोक बामनिया, अशोक आमेटा आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment