जयपुर। संस्कृत शिक्षा में वर्ष 2017 में निकली लेवल एक की भर्ती पिछले 6
महीने से लम्बित हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से 400 अभी भी नियुक्ति के
इंतजार में हैं। अभ्यर्थी बार-बार नियुक्ति पत्र जारी करवाने के लिए
मंत्रियों-अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर अधिकारी न तो उन्हें
संतोषपूर्ण जवाब दे रहे हैं और न ही नियुक्ति पत्र जारी कर रहे हैं।
यह है पूरा मामला
संस्कृत शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017 में लेवल एक के
1829 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए अलग से परीक्षा नहीं ली गई। बल्कि
वर्ष 2011, 2012 व 2015 की मेरिट के आधार पर ही नियुक्तियां दी जानी थी।
विभाग ने साल की शुरुआत में सभी पदों पर मुख्य सूची जारी कर दी। साथ ही
नियुक्ति की तिथि भी दे दी। मार्च तक ज्वाइन नहीं करने वाले अभ्यर्थी की
जगह खाली मानकर 400 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी। वहीं मुख्य
सूची के 50 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के बाद भी अभी नियुक्ति के लिए कतार
में हैं। विभाग न तो मुख्य सूची और न ही प्रतीक्षा सूची के चयनितों किसी के
भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहा है। मामला करीब 6 महीने से ज्यों का
त्यों अटका पड़ा है।
चयनित अभ्यर्थियों का ये है कहना -
- मेरिट सूची में होने के बावजूद
अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। आठ महीने पहले दस्तावेज सत्यापन भी हो चुका
है। आठ महीने में कई बार विभाग के चक्कर काट चुका हूं। मगर नियुक्ति पत्र
जारी ही नहीं किए जा रहे हैं।
- भरत लाल मीना, चयनित अभ्यर्थी
-
सरकार ने नियुक्ति तो निकाली, मगर नियुक्ति दी नहीं। बार-बार मंत्री और
अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार ज्ञापन भी दे चुके
हैं। लेकिन, कोई फायदा नहीं। मामला छह महीने से लम्बित है।
- लोकेश कुमार गुर्जर, चयनित अभ्यर्थी
विभाग का कहना -
- सभी पदों पर मुख्य सूची जारी कर दी गई थी। जिन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी नहीं आए, उन पदों पर नियुक्ति दी जानी है।
- रवि शंकर श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!