आंतेला. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागावास अहिरान
में शनिवार को विद्यार्थियों ने एक व्याख्याता का तबादला निरस्त कराने की
की मांग का लेकर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के
खिलाफ प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।
जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता
ने फोन पर उच्चाधिकारियों को अवगत करा समस्या निस्तारण का आश्वाासन दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने ताला खोला। जानकारी अनुसार विद्यालय में कार्यरत
संस्कृत व्याख्याता नवल किशोर सोनी का हाल ही स्थानान्तरण हो गया। सुबह 11
बजे संस्कृत व्याख्याता के स्थानान्तरण की जानकारी पर खफा विद्यार्थियों
ने विद्यालय गेट पर ताला जड़ दिया और विद्यालय के सामने एकत्र होकर प्रशासन
के खिलाफ प्रदर्शन कर स्थानान्तरण निरस्त कराने की मांग की। स्कूल के
मुख्य दरवाजे पर ताला लगा धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों ने बताया कि
विद्यालय में संस्कृत विषय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है। संस्कृत
शिक्षक का स्थानान्तरण होने से शिक्षण व्यवस्था चौपट हो जाएगी। इस बीच
विद्यालय प्रभारी डॉ. रतन दायमा ने समझाइस की कोशिश की, लेकिन विद्यार्थी
उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में जिला शिक्षा अघिकारी
ने फोन पर समाधान का आश्वासन देकर विद्यार्थियों को शांत किया। इस दौरान
पूर्व सरपंच रमेशचंद सहित ग्रामीण भी मौजूद थे।
इनका कहना है...
संस्कृत व्याख्याता के तबादले के विरोध में विद्यार्थियों ने तालाबन्दी
की। समझाइश से मामला शान्त हो गया। अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
डॉ.रतन दायमा, प्रभारी, राउमावि बागावास अहिरान
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग