शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों को विशेष परिस्थितियों में
सहायता के लिए गठित हितकारी निधि के प्रावधानों में बदलाव किया गया है।
अब
शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित को 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायत दी जाएगी।
हितकारी निधि के अंशदाता की सेवा में रहते हुए यदि सामान्य मृत्यु होती तो
उसके आश्रितों को 50 हजार रुपए और दुर्घटना में मृत्यु पर 1.50 लाख रुपए
का प्रावधान था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस विभेद को समाप्त कर दिया है।
दुर्घटना में निशक्त होने पर 50 हजार की सहायता दी जाएगी। बालिका शिक्षा
को बढ़ावा देने के लिए कार्मिक की पुत्रियों के अध्ययन के लिए पूर्व में
निर्धारित ऋण राशि भी 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए की गई है। ब्याज दर
10 प्रतिशत से कम कर 6 प्रतिशत वार्षिक करने का फैसला किया गया है। सत्र
2017-18 का अशंदान जिन्होंने जमा कराया है, वे आगे भी नियमित है तो उन्हें
नियमित अंशदाता माना जाएगा। हितकारी निधि का अंशदान पूर्व प्रणाली के स्थान
पर वेतन से ही पे मेनेजर के जरिए कटौती की जा सकेगी। इसकी शुरुआत
दिसंबर-2018 से होगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग