राजस्थान में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव में हर बार की
तरह इस बार भी युवाओं का वोट बैंक निर्णायक साबित हो सकता है। लिहाज़ा दोनों
ही प्रमुख पार्टियां, भाजपा और कांग्रेस युवाओं को ही फोकस में रखते हुए
चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है।
लेकिन इस बीच सत्ताधारी भाजपा की वसुंधरा
सरकार से प्रदेश के बेरोज़गार युवा नाराज़ हैं। सरकारी नौकरियों की उम्मीद
लगाए बैठे बेरोज़गार युवा अब सरकार के विरोध में एकजुट होने लगे हैं। नौबत
यहाँ तक आ गई है कि प्रदेश में बेरोज़गारों के सबसे बड़े संगठन, राजस्थान
बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर भाजपा मुक्त
राजस्थान अभियान शुरू कर दिया है।
एक लाख बेरोज़गार विस्तारक बनाने का लक्ष्य
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे
भाजपा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जयपुर जिले में बुधवार से अभियान शुरू
किया गया। पहले दिन 4200 बेरोजगारों ने प्रदेश को भाजपा मुक्त बनाने की शपथ
ली। 15 सितंबर तक पूरे प्रदेश में एक लाख बेरोजगार विस्तारक बनाए जाने का
लक्ष्य है।
गौरतलब है कि बेरोजगार लम्बे समय से प्रदेश की भर्तियों में बाहरी
राज्यों के अभ्यर्थियों को कोटा 50 प्रतिशत की बजाय 5 प्रतिशत, आयु 40 की
जगह 25 वर्ष करने, भर्तियों में पेपर बनाने सहित अन्य मामलों में गलती करने
वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के नियम बनाने सहित अन्य मांगें
कर रहे हैं।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए
कहा है कि बेरोजगारों की मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले चुनाव में
भाजपा को शासन में आने नहीं देंगें। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने
जानकारी देते हुए बताया कि सीकर, झुंझुनू और चूरू जिले में 15 हजार
बेरोजगार विस्तारक बनाने के बाद जयपुर में भाजपा मुक्त राजस्थान अभियान
शुरू किया गया है। इसके तहत 4200 बेरोजगार विस्तारक बनाए गए हैं। 15 सितंबर
तक पूरे राजस्थान में 1 लाख बेरोजगार विस्तारक बनाए जाएंगे। वहीं 16
सितंबर से भाजपा को वोट नहीं देने का प्रचार प्रसार शुरू किया जाएगा।
इन प्रमुख मांगों को लेकर बेरोजगारों का चल रहा है संघर्ष
- राजस्थान की भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को कोटा 50% की बजाय 5% और आयु सीमा 40 वर्ष की जगह 25 वर्ष की जाए
- भर्तियों में पेपर बनाने सहित अन्य मामलों में गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के नियम बनाया जाए
- रीट शिक्षक भर्ती 2018 में लगभग 6 हज़ार अभ्यर्थियों का चयन हो गया है
जो पहले से अध्यापक के पद पर पदस्थापित हैं। उनकी जगह खाली होने वाले पदों
पर बेरोजगारों को लिया जाए।
- रीट शिक्षक भर्ती 2018 में बीए में वेटेज 30% की बजाय वेटेज 10% किया जाए।
- रीट शिक्षक भर्ती 2018 लेवल प्रथम के चयनित बेरोजगारों को और द्वितीय लेवल के बेरोजगारों को जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए।
- सेकंड ग्रेड 2016 के चयनित बेरोजगारों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए
- तकनीकी सहायक भर्ती में पद बढ़ाया जाए।
- साइंस मैथ 2016 भर्ती का निस्तारण करवा कर जल्द से जल्द बेरोजगारों को नियुक्ति दी जाए।
- विद्यालय सहायक, पंचायत राज एलडीसी 2013 परिचालक भर्ती सहित सभी लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा की जाए।
- संस्कृत विभाग REET प्रथम लेवल की वेटिंग ,प्रयोगशाला सहायक की
वेटिंग, रीट शिक्षक भर्ती 2016 की वेटिंग जल्द से जल्द निकालकर नियुक्ति दी
जाए।
- सेकंड ग्रेड फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती सहित बजट में निकाली गई सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि का कैलेंडर अति शीघ्र जारी किया जाए।
- कंप्यूटर शिक्षक भर्ती और टेक्निकल विभाग में भर्ती निकाली जाए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!