शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप : प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी 'लापता', इन जिलों के हाल चिंताजनक! - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 15 July 2018

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप : प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी 'लापता', इन जिलों के हाल चिंताजनक!

जोधपुर. शिक्षा विभाग प्रदेश में 50 हजार से अधिक लापता विद्यार्थियों को ढूंढ़ रहा है। ये विद्यार्थी बीच सत्र में विद्यालय छोड़ गए। ये विद्यार्थी कहां गए? शिक्षा विभाग इसका पता लगाने में जुटा है। विभाग के 'आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन' के जारी ताजा आंकड़ों में यह कड़वी हकीकत सामने आई है।
हालांकि शिक्षा विभाग ऐसे बच्चों का पता कर उन्हें विद्यालय से जोडऩे का प्रयास कर रहा है। इनमें कई बच्चे एक से दूसरे स्थान पलायन कर गए हैं। ज्यादातर विद्यार्थी गांवों के हैं, जिनके अभिभावक कृषक हैं। जो खेती कार्य के लिए अन्यत्र चले जाते हैं। बाद में अपने बच्चों का दूसरे विद्यालय में दाखिला नहीं करवाते।



53,283 बच्चे छोड़ गए स्कूल



शिक्षा विभाग के प्रदेश में 48 हजार 7 सौ 3 प्रारंभिक शिक्षा सेटअप के विद्यालय हैं। इनमें 53 हजार 283 विद्यार्थी विद्यालय छोड़ अन्यत्र चले गए। जिन्होंने किसी प्रकार की टीसी नहीं कटवाई है। इन्होंने आगे कहां दाखिला लिया है, इस बारे में शिक्षा विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों का लगातार पता करवाया जा रहा है। पूरे राजस्थान में साल 2017-18 में 85 हजार 7 सौ 66 विद्यार्थी चिन्हित किए गए थे। जिनमें केवल 32 हजार 4 सौ 83 को विद्यालय लाकर नामांकित किया गया है।

प्रवेशोत्सव का द्वितीय चरण बढ़ाया


ड्रॉप आउट बच्चों व सरकारी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिहाज से सरकार ने प्रवेशोत्सव की अंतिम तिथि 3 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। ताकि शिक्षा विभाग ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों से जोड़ सके। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।

परिवार पलायन की समस्या



आउट ऑफ स्कूल चल रहे बच्चों की सूचना पीईईओ के पास है। प्रवेशोत्सव प्रथम व द्वितीय चरण में जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। जोधपुर में समस्या यह है कि काफी बच्चे गांव से पलायन कर गए हैं। यहां पूरा परिवार कृषि कार्य के लिए आता है और कुछ समय काम पूरा कर गांव छोड़ चला जाता है। ऐसे बच्चों के ठहराव के लिए योजना बनाई जा रही है, ताकि ये विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न हो।

- धर्मेन्द्र कुमार जोशी, डीईओ, प्रारंभिक प्रथम

इन जिलों से इतने विद्यार्थी गायब


जिला - आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थी - अब तक मिले

जोधपुर - 5332 - 1108

जयपुर - 565 - 286

बीकानेर - 3704 - 1705

उदयपुर - 6107 - 882

भरतपुर - 3059 - 1277

अजमेर - 2226 - 723

कोटा - 824 - 394

पाली - 5024 - 1569

नागौर - 2920 - 646

बाड़मेर - 3037 - 934

बांसवाड़ा - 3374 - 217

जालोर - 5872 - 1174

भीलवाड़ा - 4213 - 505

सीकर - 236 - 189


(ये जून 2018 तक की रिपोर्ट है।)

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved